फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: प्लास्टिक की टंकी के नीचे से 510 ग्राम गांजा बरामद

Sun, 10 Aug 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी के सैनीपुरा क्षेत्र स्थित एक मकान में रखी प्लास्टिक की टंकी के नीचे से पुलिस ने 510 ग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपी राहुल उर्फ मोटा को मौके पर ही दबोच लिया गया। पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को एएसआई कुलदीप, पीएसआई विजय कुमार, हेड कांस्टेबल दीपक और डॉग स्क्वाॅड यूनिट सर्च ऑपरेशन चलाते हुए वाल्मीकि बस्ती से पटियाला चौक की तरफ आ रहे थे। उसी दौरान एएसआई कुलदीप को सूचना मिली कि सैनीपुरा क्षेत्र निवासी राहुल नशीला पदार्थ बेचता है। उसके घर पर मादक पदार्थ रखा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें