चरखी दादरी। ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत एक व्यक्ति को 18 देसी शराब की बोतलों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि दादरी सदर थाना पुलिस में तैनात पीएसआई पंकज उत्तम व टीम रविवार को दादरी-भिवानी रोड पर गांव चरखी के समीप गश्त कर रही थी। उसी दौरान टीम को सूचना मिली कि गांव चरखी निवासी एक व्यक्ति अपने बाड़ा मालिक के प्लॉट में अवैध रूप से शराब बेच रहा है। जिस पर पुलिस बताए स्थान पर पहुंची। वहां एक व्यक्ति सफेद बैग के साथ बाड़ा के प्लॉट के बाहर खड़ा दिखाई दिया। टीम को देखकर उक्त व्यक्ति प्लॉट में घुसने लगा। गांव के सरपंच की मौजूदगी में पुलिस ने उक्त बैग की तलाशी ली तो उसमें से देसी शराब की 18 बोतलें बरामद हुईं। आरोपी गांव चरखी का रहने वाला सुरेंद्र था। शराब के संबंध में वह कोई लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका।