फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: खेत में पेड़ के नीचे मिला नर कंकाल, दो सप्ताह पहले मौत होने का अनुमान

Mon, 01 Jul 2024 03:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
कंकाल मिलने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची झोझूकलां थाना पुलिस टीम। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। कलियाणा गांव के एक खेत में नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। झोझूकलां थाना पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कंकाल को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई ले गई। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इसके बाद अगले 72 घंटे के लिए कंकाल को सिविल अस्पताल में रखवाकर शिनाख्त का प्रयास किया जाएगा।
झोझूकलां थाने से जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल पवन कुमार ने बताया कि रविवार दोपहर में सूचना मिली कि कलियाणा गांव से क्रशर जोन की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते के समीप स्थित एक खेत में पेड़ के नीचे कंकाल पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कंकाल को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी ने बताया कि कंकाल पुरुष है और मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष है। कंकाल को देखकर कयास लगाए जा रहे है कि मौत करीब दो सप्ताह पहले हुई और इसके बाद शव से मांस और खाल जंगली जानवरों ने नोच ली। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद अगले 72 घंटे के लिए कंकाल सिविल अस्पताल में रखवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें