पुलिस टीम के साथ आरोपी महेश उर्फ कोच्चा।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। कपूरी धाम परिसर में हुए साहुवास सरपंच हत्याकांड के एक और मुख्य आरोपी महेश उर्फ कोच्चा को पुलिस राजस्थान से प्रोडेक्शन वारंट पर लाई है। यहां लाने के बाद उसे अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल बाइक, एक मोबाइल व डोंगल बरामद किया है। इस मामले में यह चौथी गिरफ्तारी है। आरोपी ने पुलिस के सामने कुबूल किया कि प्रदीप कासनी की योजना के तहत उन्होंने हत्याकांड को अंजाम दिया।
12 जून को कपूरी धाम में साहुवास निवर्तमान सरपंच की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी।
इसके बाद आरोपी राजस्थान के निमराना निवासी महेश उर्फ कोच्चा राजस्थान फरार हो गया था। इसी दौरान राजस्थान पुलिस ने उसे अवैध हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया था। इसकी जानकारी मिलते ही जिला पुलिस ने उसे प्रोडेक्शन वारंट पर लाने के लिए राजस्थान पुलिस से संपर्क किया था। इसके बाद जिला पुलिस 19 जुलाई को आरोपी को प्रोडेक्शन वारंट पर लेकर आई। इस दौरान आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पूछताछ में महेश उर्फ कोच्चा ने प्रदीप कासनी के कहने पर जोगेंद्र उर्फ भोली और राहुल उर्फ मोनू के साथ मिलकर सरपंच संदीप की हत्या करने की बात कुबूल ली। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल एक बाइक, एक मोबाइल व एक डोंगल बरामद हुआ है। अब रिमांड अवधि पूरी होने पर वीरवार को आरोपी को फिर अदालत में पेश किया जाएगा।
तीन आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी पुलिस
सरपंच हत्याकांड मामले में पुलिस ने पहले घिकाड़ा निवासी राहुल उर्फ मोनू व जोगेंद्र उर्फ भोली और झज्जर जिले के बेरी निवासी सतीश उर्फ काला को गिरफ्तार कर चुकी है। घिकाड़ा निवासी जोगेंद्र उर्फ भोली से दो पिस्टल व चार कारतूस बरामद हुए थे। करीब एक सप्ताह पहले ही षड्यंत्र के मास्टरमाइंड प्रदीप कासनी को पुलिस प्रोडेक्शन वारंट पर भिवानी जेल से लाई थी। उसे अदालत में लेकर रिमांड पर लिया गया था और उस दौरान उसने हत्या का षड्यंत्र रचने की बात कुबूली थी। अब इस मामले में यह चौथी गिरफ्तारी है।
सरपंच हत्याकांड मामले में जिला पुलिस राजस्थान के निमराना निवासी महेश उर्फ कोच्चा राजस्थान से प्रोडेक्शन वारंट पर लेकर आई थी। इस दौरान आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान आरोपी की हत्या करने की बात कुबूली ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बाइक, एक मोबाइल व डोंगल बरामद किया है। अब रिमांड अवधि पूरी होने पर आरोपी को वीरवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
पवन कुमार, पुलिस प्रवक्ता