महिला के परिवार में पिछले दो माह से हो रही थी जनहानि, छुट्टी लेकर आई थी घर
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। गांव अटेला की रहने वाली एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगा लिया। उसकी पहचान अटेला निवासी ईशु के रूप में हुई है। अटेला चौकी पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की है।
परिजनों ने बताया कि महिला नेवी में कार्यरत थी। अब डेढ़ साल बाद सेवानिवृत्त होने वाली थी। पिछले दो माह से परिवार में किसी न किसी घटना से जनहानि हो रही है। दो माह पहले ही उसके चचेरे भाई की ट्रेन हादसे में मौत हो गई। इसके कारण वह काफी परेशान थी। वह नौकरी से कुछ दिन के अवकाश पर आई थी। घर आने पर भाई को याद कर दुखी हो गई। इससे उसने घर में फंदा लगा लिया।
वीरवार सुबह परिजन उसे लेकर अस्पताल आए, लेकिन, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी की महिला का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।