फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: लुवास कुलपति सचिवालय नए कैंपस में स्थानांतरित

Thu, 03 Apr 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
हिसार में नए कैंपस में हवन करते लुवास के वीसी व अन्य अधिकारी। 
विज्ञापन
हिसार। लाला लाजपत राय पशुचिकित्सा एवं पशुविज्ञान विश्वविद्यालय की ओर से नए कैंपस में स्थानांतरण की शुरुआत हवन से की गई। नए कैंपस के कुलपति सचिवालय के प्रांगण में आयोजित इस हवन पूजन में कुलपति प्रो. नरेश जिंदल मुख्य अतिथि रहे। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. नरेश जिंदल व उपस्थित सभी अधिकारियों ने हवन में आहुति देकर नए कैंपस के उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना की। पंडित गिरीश भारद्वाज ने मंत्रोच्चार के साथ हवन करवाया।
विज्ञापन


कुलपति जिंदल ने कहा, लुवास अपने नए कैंपस में शिफ्ट होने के लिए तैयार है। शुरुआत में कुलपति सचिवालय, रजिस्ट्रार, कंप्ट्रोलर, अनुसंधान निदेशालय, छात्र कल्याण निदेशालय, विस्तार शिक्षा निदेशालय, मानव संसाधन एवं प्रबंधन निदेशालय ऑफिस, इंजीनियरिंग यूनिट इसी माह शिफ्ट होंगे। गौरतलब है कि कुलपति सचिवालय का निर्माण कार्य 2018 में शुरू हुआ था। इस अवसर पर छात्र कल्याण निदेशक डॉ. सज्जन सिहाग, कुलसचिव डॉ. एसएस ढाका, डॉ. वीएस पंवार, डॉ. गुलशन नारंग, डॉ. मनोज रोज, डॉ. राजेश खुराना, डॉ. पवन कुमार मौजूद रहे।

महाविद्यालय में किया सॉफ्ट स्किल सेमिनार का आयोजन

हिसार। छाजूराम ममोरियल जाट कॉलेज के वाणिज्य विभाग के बुधवार को तत्वावधान में सॉफ्ट स्किल सेमिनार का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए डॉ़ सुशील बजाज ने बताया कि टाइम्स ग्रुप से बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर सूर्यांश सिंह ने विशेषज्ञ के तौर पर इस कार्यक्रम में शिरकत की। सेमिनार में विद्यार्थियों को कॅरिअर काउंसिलिंग, बायोडाटा बनाने, साक्षात्कार की तैयारी और विभिन्न जॉब पोर्टल के विषय में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के 65 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. नेहा दांगी, प्राध्यापिका चेतना ढूल और प्राध्यापिका सीमा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें