फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंपी वायरस: अब तक 660 गायें मिली संक्रमित, 77 की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में लंपी वायरस के प्रकोप से अब तक 73 गायों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को दो गायों ने इस बीमारी से दम तोड़ दिया। अब संक्रमित गायों की कुल संख्या 660 पहुंच गई है। अब तक 296 गाय स्वस्थ भी हो चुकी हैं। हालांकि पशुपालन विभाग की ओर से जिला में सभी गायों को वैक्सीन लगा दी गई है।
विज्ञापन

लंपी वायरस पर पूरी तरह से विराम नहीं लग पा रहा है और गायों की मौत का सिलसिला जारी है। पहले से संक्रमित गाय दम तोड़ रही हैं। पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. जसवंत जून ने बताया कि मंगलवार को दो गायों की इस बीमारी से मौत हो गई जबकि 12 गायें स्वस्थ हुई हैं।
उन्होंने बताया कि अब तक 660 गाय इस रोग की चपेट में आ चुकी हैं जिनमें से 296 गाय स्वस्थ हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को 30 नए केस सामने आए हैं जबकि 12 स्वस्थ भी हुई हैं। डॉ. जसवंत जून ने बताया कि रोग पर नियंत्रण हो रहा है और पशुपालक भी जागरूक हो गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी 38 हजार 400 गायों को टीका लगाया जा चुका है। उन्होंने गोपालकों व गोशाला प्रबंधकों से सावधानी बरतने की अपील की है ताकि इस रोग से ज्यादा से ज्यादा बचाव हो सके। उन्होंने बताया कि यह बीमारी अब अंतिम स्टेज पर है। आने वाले कुछ दिनों में यह खत्म होने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें