फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दो बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ ससुराल में निगला जहर, दोनों की मौत

Sun, 16 Mar 2025 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 09
विज्ञापन

गांव हुई में छत पर पड़ा महिला का शव और कार्रवाई करती एफएसएल टीम। संवाद
फोटो- 10
सुसाइड मामले में चिकित्सक से बातचीत करती पुलिस टीम। संवाद

- बाढड़ा उपमंडल के हुई गांव स्थित मकान में मिले दोनों के शव, महिला का शव छत से तो प्रेमी युवक का शव नीचे मेन गेट के पास से बरामद
- एफएसएल व पुलिस टीम पहुंची मौके पर, खाने व अन्य वस्तुओं के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। बाढड़ा उपमंडल के गांव हुई निवासी विवाहिता ने अपनी ससुराल में प्रेमी के साथ जहर निगल लिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका शांति देवी (28) मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की रहने वाली थी। हुई गांव में शादी हुई थी। वहीं, मृतक दीपक (23) भिवानी के ओबरा गांव का रहने वाला था। पुलिस, मामले को हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से देख रही है।
बाढड़ा पुलिस थाना प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि शांति देवी के पति संदीप ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी शादी शांति देवी के साथ आठ वर्ष पहले हुई थी। उनके दो बेटे हैं। संदीप ने बताया कि वह ट्रक चलाता है। उसकी पत्नी कुछ माह पहले खातीवास गांव में आयोजित कार्यक्रम में शरीक होने गई थी। उसी दौरान उसकी मुलाकात भिवानी के गांव ओबरा निवासी दीपक से हो गई। दीपक अविवाहित था। इसके बाद दोनों में प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। संदीप को भी पत्नी के चरित्र पर संदेह होने लगा। जब वह ट्रक लेकर बाहर जाता था तो दोनों मिलते थे।
विज्ञापन


संदीप ने बताया कि शनिवार रात को सभी खाना खाकर सो गए थे। वह दूसरे कमरे में सो रहा था। मां-बाप बीमार रहने के चलते अलग कमरे में सो रहे थे। सुबह उठा तो संदीप के कमरे की कुंडी बाहर से लगी मिली। इसके बाद उसके मां-बाप ने दरवाजा खोला और संदीप को बाहर निकाला। बाद में उन्हें दीपक का शव घर में रसोई के पास मिला। शांति का शव छत पर पड़ा मिला।
उन्होंने डाॅयल 112 पर इसकी जानकारी दी। फिर बाढड़ा थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंचीं। मौके से टीम को कुछ खाने-पीने की चीजें और कुछ टेबलेट मिले हैं। इसके आधार पर पुलिस आगामी जांच कर रही है।
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी राज
फिलहाल, पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं को सामने रखकर अपनी जांच आगे बढ़ा रही है। सुसाइड मामले में कई ऐसे सवाल हैं, जिनका जवाब पोस्टमार्टम और विसरा रिपोर्ट में मिलेगा। फिलहाल, पुलिस ने मृतका के पति संदीप के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन


वर्सन:
एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। दोनों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। प्रारंभिक जांच में दोनों के जहर खाकर आत्महत्या करने की पुष्टि हुई है। अन्य एंगल से भी जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
-दिलबाग सिंह, एसएचओ एवं जांच अधिकारी, बाढड़ा थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें