फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दो दिन से लापता युवक का नहर में मिला शव

Sat, 05 Jul 2025 09:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-=-
विज्ञापन

मृतक सुनील। स्रोत: परिजन
:::::::::::::::::::::
- अटेला नया निवासी मृतक सुनील था मां-बाप की इकलौती संतान, एक माह से चल रहा था परेशान
- परिजनों के बयान पर पुलिस ने की इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी/कादमा। दो दिन से लापता गांव अटेला नया निवासी सुनील (30) का शव गांव से करीब 10 किलोमीटर दूर नहर से बरामद हुआ। सुनील दो दिन पहले सब्जी लेने के लिए घर से निकला था। इसके बाद से उसका सुराग नहीं था।
अटेला चौकी पुलिस ने सुनील के चचेरे भाई परमजीत के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

सुनील की बुआ के बेटे सोमबीर ने बताया कि सुनील अपने परिजनों की इकलौती संतान था। वह विवाहित था। उसका 5 साल का बेटा भी है। सुनील के पिता रघबीर खेती करते हैं। सुनील अटेला क्रशर जोन में काम करता था। करीब एक माह से वह परेशान था। परिजनों के पूछने पर भी उसने कुछ नहीं बताया।
वीरवार दोपहर डेढ़ बजे सुनील घर में बस अड्डे से सब्जी लाने की कहकर बाइक लेकर निकला था। इसके बाद वह शाम तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने तलाश की और सुनील के न मिलने पर अटेला पुलिस चौकी में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई। शुक्रवार रात को व्हाट्सएप ग्रुप्स में सुनील की बाइक वायरल हो गई।
इसमें किसी ने लिखा था कि बाइक कादमा में नहर के पास दो दिन से लावारिस खड़ी है। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और सुनील की तलाश की तो करीब 10 मीटर की दूरी पर सुनील का शव नहर से बरामद हुआ।
- रोहतक पीजीआई भेजा गया शव
परिजनों ने सुनील का शव नहर में मिलने की सूचना पुलिस को सूचना दी। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया। चिकित्सकों ने शव की जांच की और अधिक फूले होने के कारण शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया।
विज्ञापन


वर्सन:
सूचना मिलने पर मौका मुआयना किया गया और नहर के पास लगे सीसीटीवी में भी मृतक की गतिविधि जांची गईं। इसमें मृतक स्वयं नहर में छलांग लगाता नजर आ रहा है। परिजनों के बयान के आधार पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।
-धर्मबीर सिंह, जांच अधिकारी, अटेला पुलिस चौकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें