फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दादरी मंडी के बाहर लगी ट्रैक्टरों की 2 किमी. लंबी कतार

Tue, 30 Apr 2024 03:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी मंडी के बाहर लगी किसानों के ट्रैक्टरों की कतार। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। दो दिन बाद जिले की मंडियों में सरसों और गेहूं की नई आवक हुई। इसके चलते दादरी मंडी के बाहर करीब दो किलोमीटर लंबी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतार लगी रही। दोपहर बाद खरीद प्रक्रिया में तेजी आई जबकि एजेंसी ने मंडी से सरसों व गेहूं का उठान भी करवाई।
विज्ञापन

सोमवार को दादरी मंडी में करीब 20,000 क्विंटल सरसों की आवक हुई जिसमें से शाम सात बजे तक एजेंसी ने करीब 10,000 क्विंटल की खरीद की। इसी प्रकार दादरी मंडी में करीब छह हजार क्विंटल गेहूं की आवक हुई और खबर लिखे जाने तक करीब ढाई हजार क्विंटल की खरीद हो पाई। वहीं, एजेंसी ने शाम छह बजे तक करीब पांच हजार क्विंटल सरसों व दो हजार क्विंटल गेहूं का उठान करवाई। सोमवार को दादरी मंडी में एक हजार से ज्यादा किसान पहुंचे।
जिले की मंडियों में खरीद की रफ्तार के साथ उठान कार्य को गति देने की दरकार है। अब तक मंडियों में पहुंची कुल सरसों में से 67 प्रतिशत की खरीद हुई है। वहीं, कुल आवक का 69 प्रतिशत गेहूं अब तक पांच केंद्रों पर खरीद जा चुका है। फिलहाल खरीदी गई सरसों में से 3.40 लाख क्विंटल का उठान हुई है। इसी प्रकार 80,000 क्विंटल गेहूं खरीदने के बावजूद अभी खरीद केंद्रों पर पड़ा है। उठान की रफ्तार धीमी होने का असर उठान पर पड़ रहा है।
विज्ञापन


- सरसों की आवक पहुंची नाै लाख क्विंटल से ज्यादा
अब तक जिले की मंडियों में करीब नाै लाख क्विंटल सरसों की आवक हो चुकी है। इसमें से एजेंसी छह लाख क्विंटल से अधिक सरसों खरीदी है। जिले में अब तक 3.40 लाख क्विंटल सरसों का उठान हो चुकी है जबकि ढाई लाख क्विंटल से अधिक सरसों अभी खरीद केंद्रों पर पड़ी है।

- 50,000 किसान पैदावार लेकर पहुंच चुके मंडी
दादरी जिले में सरसों की खरीद तीन केंद्रों पर और गेहूं की खरीद पांच केंद्रों पर हो रही है। अब तक करीब 50,000 किसान गेहूं व सरसों की उपज लेकर मंडी पहुंचे हैं। दादरी मंडी में सरसों के 27,000, बाढड़ा मंडी में 11,600 और झाेझूकलां केंद्र पर 6,000 गेटपास कटे हैं। इसी प्रकार दादरी मंडी में गेहूं के 2,300, झोझूकलां में 140, बौंदकलां में 1500 और छपार में 970 से ज्यादा गेटपास कटे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें