फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों की सुनवाई के लिए 4 बेंच गठित

Wed, 07 May 2025 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 15
विज्ञापन

चरखी दादरी न्यायिक परिसर भवन। संवाद
:::::::::
- चरखी दादरी न्यायिक परिसर में 10 मई को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, डीआरओ को दिए अधिकतम संभव म्यूटेशन और राजस्व संबंधित मामलों का निपटान कराने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। दादरी जिला न्यायिक परिसर में 10 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव संजीव काजला ने बताया कि इसके लिए चार बेंच गठित की गई हैं। ये लोक अदालत में मामलों की सुनवाई करेंगी।
विज्ञापन

संजीव काजला ने बताया कि जिला व सत्र न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन नरेश कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए बेंच गठित कर दी गई हैं। प्रजाइडिंग अधिकारी के रूप में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. कविता कंबोज, दूसरी बेंच में सीजेएम निधि सोलंकी, तीसरी बेंच में जेएमआईसी मयंक गुप्ता और चौथी बेंच में जेएमआईसी लक्ष्य गर्ग को नियुक्त किया गया है।
संजीव काजला ने बताया कि चारों बेंच सिविल, क्रिमिनल, कंपाउंडेबल, बैंक रिकवरी, एमएसीटी, (मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण), वैवाहिक चेक बाउंस आदि मामलों की सुनवाई करेंगी। उन्होंने बताया कि डीआरओ को लोक अदालत के माध्यम से अधिकतम संभव म्यूटेशन और राजस्व संबंधित मामलों के निपटान करने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन

सचिव ने बताया कि इस कदम का उद्देश्य जमीनी स्तर पर विवादों को सुलझाना और नागरिकों को शीघ्र राहत सुनिश्चित करवाना है।
- हेल्प डेस्क स्थापित
सीजेएम संजीव काजला ने बताया कि लोक अदालत के लिए हेल्प डेस्क स्थापित की गई है। पैनल रिटेनर को यहां तैनात किया गया है। पैनल रिटेनर लोगों को लोक अदालत में स्वीकार्य मामलों के प्रकारों के बारे में व्यक्तिगत रूप से कागजी करवाई में मदद करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें