रोहतक चौक पर ड्रोन उड़ाते पुलिसकर्मी।
- फोटो : CharkhiDadri
प्रधानमंत्री के लॉकडाउन की समय सीमा बढ़ाने के बाद अब सड़क पर बेवजह घूमने वालों पर नजर रखने के लिए पुलिस ने ड्रोन कैमरे की मदद ली है। बुधवार को इसका ट्रायल किया गया। घर से बाहर निकले कुछ लोग ड्रोन कैमरे में कैद हुए । जिनको तुरंत घरों में जाने की हिदायत दी गई। एसपी बलवान सिंह राणा का कहना है कि जो व्यक्ति बेवजह घर से बाहर घूमता मिलेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बुधवार को पुलिस अधीक्षक बलवान सिंह राणा के दिशा-निर्देशानुसार ड्रोन कैमरे से पूरे शहर का निरीक्षण किया। पुलिस ने ड्रोन कैमरे से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी। पुलिस अधीक्षक ने रोहतक चौक से ड्रोन कैमरे की शुरूआत की। डीएसपी शमशेर सिंह दहिया की अगुवाई में ड्रोन कैमरे से शहर की स्थिति का जायजा लिया गया ताकि पुलिस प्रशासन को भी किसी प्रकार की दिक्कत न हो। इस दौरान बेवजह बाहर घुम रहे लोगो को चेतावनी देते हुए घरों मे रहने की हिदायत दी गई। वहीं, डीएसपी ने स्वंय वाहनो की चेकिंग भी की। डीएसपी ने कहा कि काफी जागरूक करने के बाद भी प्रशान ऐसे युवाओं से काफी नाराज है जो बेवजह घरो से बार निकलकर कोरोना वायरस को हल्के में ले रहे हैं। ऐसे युवाओ से निपटने के लिए ड्रोन कैमरे लगाए हैं जिससे पूरे शहर पर नजर रखी जाएगी। उन्होने कहा बिना वजह कोई बाहर न निकले।
लॉकडाउन तोड़ा तो होगा मुकदमा दर्ज
डीएसपी ने चेतावनी देते हुए कहा कि लॉकडाउन के नियमों की अनदेखी करने वालो को बख्शा नही जाएगा। पुलिस लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालो से सख्ती से निपटेगी। गौरतलब है कि 24 अप्रैल की हुए लॉकडाउन के बाद से ही चरखी दादरी पुलिस अलर्ट है।