फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन का सख्ती से कराएं पालन ः आईजी

विज्ञापन
व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे आईजी संदीप खिरवार। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान रोहतक रेंज के आईजी नेे जिले में पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस नाकों का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। लॉकडाउन में पुलिस की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए रोहतक रेंज के आईजी संदीप खिरवार ने सोमवार को शहर में पुलिस प्रबंधों का जायजा लिया।
विज्ञापन

इस दौरान शहर के रोहतक चौक पर पुलिस नाकेबंदी का जायजा लिया। स्थानीय पुलिस ने शहर के अलावा मेन सड़क मार्ग एवं मेन प्वाइंटों पर नाके बंदी कर रखी है। इस दौरान वाहन चालकों की चैकिंग भी जा रही है। वाहनों के चालान भी काटे जा रहे हैं। आईजी संदीप सिंह ने कहा कि लॉकडाउन मेें केवल जरूरी सेवाओं के लिए ही आवागमन हो सकता है। अनावश्यक रूप से सड़कों पर मिलने वाले लोगों के सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। लॉकडाउन को सफल बनाने में जनता का सहयोग बेहद जरूरी है। आईजी ने कहा कि हर गतिविधि पर बारिकी से नजर रखी जाए। रात के समय पेट्रोलिंग के दौरान सावधानी बरती जाए। अवैध शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस जवान और अधिकारी लॉकडाउन के दौरान वायरस से खुद का भी बचाव रखेें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें