फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पार्षदों की मौजूदगी में बंटेगा जरूरतमंद परिवारों को राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में अब कोई भी सामाजिक संस्था सीधे घरों में जाकर राशन नहीं पहुंचाएगी। जरूरतमंद परिवारों तक राशन किट पहुंचाने और राशन के दुरुपयोग को रोकने के लिए जो योजना तैयार की है उसमें पार्षदों की भी मदद ली जाएगी। शहर के 21 वार्डों में रहने वाले जिन परिवारों को ड्राई राशन के लिए प्रशासनिक मदद की दरकार है वो अपने वार्ड के पार्षद से संपर्क करें। जिला प्रशासन संबंधित वार्ड के पार्षद को सा िलेकर राशन किट वितरण करेगा। इसके लिए जरूरतमंद परिवार पार्षद के फोन पर किट की डिमांड कर सकते हैं।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह तक सामाजिक संगठनों ने अपने स्तर पर जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचकर राशन किट वितरित की। इस दौरान सामने आया कि कुछ परिवार दो से तीन जगहों से राशन किट लेकर उन्हें 100 से 200 रुपये कम दाम पर वापिस दुकानों पर जाकर बेच रहे हैं। ऐसे मामले सामने आने के बाद प्रशासन ने सामाजिक संगठनों के साथ बैठक कर सीधे राशन वितरण न करने के निर्देश दिए।
अब जिला प्रशासन नगर परिषद की मार्फत शहर में जरूरतमंद परिवारों तक राशन पहुंचा रहा है। सामाजिक संगठन अपनी किट वहां जमा करा देते हैं और इसके बाद उनका वितरण किया जाता है। नप टीम अब पहले पार्षद से संपर्क करेगी और इसके बाद राशन वितरण करने वार्ड में पहुंचेगी। पार्षद द्वारा दी गई परिवारों की सूची के आधार पर ही राशन वितरण होगा। इससे एक तरफ राशन किटों का दुरुपयोग नहीं होगा तो वहीं प्रत्येक जरूरतमंद परिवार तक राहत सामग्री पहुंच सकेगी।
विज्ञापन

किस वार्ड के लोग किस नंबर पर करें संपर्क
वार्ड संख्या पार्षद मोबाइल नंबर
1 समुन देवी 96711-58299
2 महेश गुप्ता 98121-30219
3 आनंद महराणा 98121-72946
4 दिनेश जांगड़ा 94169-25230
5 मीना रानी 98131-09699
6 रवींद्र गुप्ता 93544-20429
7 संजय छपारिया 98124-26611
8 बख्शी सैनी 98122-78916
9 पार्वती सैनी 80590-74700
10 मनोज वर्मा 93555-10016
11 विनोद कुमार 99914-77185
12 ज्योति रानी 98133-94308
13 इंदुमति 90508-49396
14 ऊषा मेहरा 99928-43600
15 बबीता देवी 94160-92408
16 बबलू श्योराण 93555-33333
17 सुमन देवी 94162-39608
18 कुलदीप गांधी 98133-32217
19 वीरेंद्र पप्पू 98120-03265
20 रचना देवी 90500-02669
21 रोहित कुमार 90349-10926
शहर में किसी वार्ड में रह रहे परिवार को ड्राई राशन के लिए अगर प्रशासनिक मदद की दरकार है तो अपने वार्ड के पार्षद से संपर्क करे। इसके अलावा अपनी डिमांड 01250-20056 पर कॉल कर भी दर्ज करा सकते हैं। पार्षदों को साथ लेकर वार्डों में राशन किट जरूरतमंद परिवारों को ही वितरित की जा रही हैं।
विज्ञापन

-सुंदर श्योराण, एक्सईएन, नगर परिषद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें