फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस सड़क पर निकलने पर बरसा रही लाठियां तो घरों तक पहुंचा रही राशन

विज्ञापन
बस्ती में जाकर जरूरतमंदों तक राशन किट पहुंचाते पुलिसकर्मी। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
कोविड-19 संक्रमण के बीच जिला पुलिस के दो अलग-अलग किरदार देखने को मिल रहे हैं। एक किरदार में पुलिस बेवजह घुमनेेे वालों पर सख्ती बरतती नजर आ रही है तो वहीं, दूसरे किरदार में जरूरतमंदों के घरों तक आवश्यक वस्तुएं पहुंचाने का काम भी कर रही है। इस संबंध में जिला पुलिस कप्तान बलवान सिंह राणा ने निर्देश भी जारी किए हैं। शुक्रवार को पुलिस के ये दोनों ही किरदार शहर में देखने को मिले।
विज्ञापन

अमूमन अपनी सख्ती के लिए जाने जानी वाली हरियाणा पुलिस संकट की इस घड़ी में समाजसेवा की ड्यूअी भी निभा रही है। शुक्रवार को जो दो अलग-अलग किरदार देखने को मिले और पुलिसकर्मियों की ड्यूटी का ही हिस्सा है। लॉ एंड ऑर्डर को कायम रखने के लिए पुलिस को सख्ती बरतनी पड़ती है तो जरूरतमंदों की मदद करना समाजसेवा और ड्यूटी का हिस्सा है। इस समय पुलिस कप्तान के नेतृत्व में पुलिसकर्मी दोहरा फर्ज अच्छे से निभा रहे हैं।
जिला पुलिस लॉकडाउन होने की वजह से अपने घरों में कैद जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए भी आगे आ रही है। पुलिस अधीक्षक बलवान सिंह राणा ने कहा कि आपराधिक गतिविधियो पर नजर रखने के साथ पुलिस जरूररमंद लोगो का ध्यान भी रख रही है। उन्होने कहा कि चरखी दादरी पुलिस अलग-अलग तरह से जरूररतमंद लोगों की मदद करने मे लगी है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस के कई रोल होते हैं। समाज की जरूरतों के हिसब से पुलिस अपना रोल निभाती है। अभी पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं क्राइम कंट्रोल करने के अलावा जरूरतमंद लोगों का सहारा बनकर एक अहम रोल निभा रही है।
विज्ञापन

इस बारे मे पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि राज्य मे लॉकडाउन चल रहा है। सभी को अपने घरों मे रहने की हिदायत दी गई है। बहुत से ऐसे मजदूर हैं जो दूसरे राज्यो से मेहनत मजदूरी के लिए आए हुए थे। यह सभी मजदूर रोज की कमाई से ही अपने घर का चूूल्हा जलाते हैं। लॉकडाउन की वजह से इन्हें काम नहीं मिल पा रहा और रसद का संकट इनके सामने गहराया हुआ है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार ऐसे परिवारों तक पुलिस राहत सामग्री पहुंचा रही है।
----------
वर्जन::
पुलिस को कई किरदार निभाने पड़ते हैं। ये दोनों किरदार ड्यूटी का ही हिस्सा है। जरूरतमंद परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिए गए हैं।
विज्ञापन

बलवान सिंह राणा, एसपी, चरखी दादरी

लॉकडाउन में बाहर आने वालों से पूछताछ करते पुलिसकर्मी।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें