फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder in Haryana: शराब ठेके पर सेल्समैन की डंडों से पीटकर हत्या, 15 दिन पहले काम पर आया था प्रशांकुर

Mon, 18 Nov 2024 10:20 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी/बाढड़ा

सार

हरियाणा के चरखी दादरी रविवार देर रात शराब के ठेके पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने ठेके के सेल्समैन की डडों से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। मृतक प्रशांकुर 15 दिन पहले ही ठेके पर सेल्समैन की नौकरी करने के लिए आया था। 
विज्ञापन
घटना स्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के चरखी दादरी के गांव श्यामकलां में ढिगावा रोड स्थित शराब ठेके पर सेल्समैन की हमलावरों ने डंडों से पीटकर हत्या कर दी। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला मैनपुरी रुद्रपुर निवासी 17 वर्षीय प्रशांकुर के रूप में हुई है। ठेकेदार महीपाल की शिकायत पर बाढड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात हमलावरों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार श्यामकलां ढिगावा रोड पर महीपाल सिंह ने शराब का ठेका खोला है। करीब 15 दिन पहले ही प्रशांकुर ठेके पर काम करने के लिए आया था। रविवार रात को वह ठेके पर अकेला था। इसी दौरान रात करीब साढ़े 12 लगभग पांच व्यक्ति ठेके पर आए। उन्होंने पहले ठेका खुलवाने की कोशिश की, लेकिन प्रशांकुर ने दरवाजा नहीं खोला तो आरोपियों ने ठेके पर टीन शेड को उखाड़ दिया और अंदर घुस गए। इसके बाद उन्होंने प्रशांकुर से मारपीट की और डंडों से पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद सुबह 10 बजे ठेकेदार ने प्रशांकुर को फोन किया। लगातार कई बार फोन न उठाने पर ठेकेदार ठेके पर पहुंचा उसे सबकुछ टूटा मिला और अंदर प्रशांकुर भी खून से लथपथ पड़ा था।

विज्ञापन


महीपाल सिंह ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर बाढड़ा डीएसपी, थाना प्रभारी, फॉरेंसिक विभाग व सीआईए टीमें मौके पर पहुंची। बाद में टीमों ने मौके की जांच की और घटना संबंधी सबूत एकत्र किए। वहीं, डीएसपी ने घटना का जायजा लेकर मृतक का शव दादरी पहुंचाने के आदेश दिए। 
विज्ञापन


सोमवार शाम मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पिता राजेंद्र पाल खेती करते हैं और और अपने गांव में ही रहते हैं। हमलावरों ने मर्डर को घटना दिखाने के लिए ठेके में आग भी लगाई। लेकिन आग नहीं लगी और ठेकेदार के आने पर मर्डर की बात सामने आई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें