फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: यूरिया खाद के लिए पैक्स केंद्र के बाहर लगी किसानों की कतार

Tue, 24 Dec 2024 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। यूरिया खाद के लिए सोमवार को पैक्स समिति कार्यालय के बाहर किसानों की भीड़ बनी रही। प्रबंधकों ने अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती कर एक आधार कार्ड पर दो बैग का वितरण किया।
विज्ञापन

किसान दीपक, संदीप, रमेश, अनूप, अशोक आदि ने बताया कि मौजूदा समय में गेहूं व सरसों की फसलों की प्रथम व दूसरी सिंचाई का कार्य चल रहा है। इसमें यूरिया खाद का छिड़काव को बहुत लाभदायक माना जाता है।
बिजाई के समय डीएपी व मौजूदा समय में यूरिया का संकट बना हुआ है। वितरण कार्यालय के बाहर किसानों की लंबी लाइन लगी रही। पैक्स कर्मियों ने किसानों को शांत किया। बिक्री अधिकारियों व किसानों के बीच तनातनी बनी रही। सर्दी के मौसम में दिनभर किसान लाइनों में लगे रहे। पैक्स केंद्र अधिकारी जयवीर ने बताया कि आवश्यकता अनुसार सभी को खाद वितरित की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें