फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: एमसीएच में लिफ्ट लगकर तैयार, टीम के निरीक्षण का इंतजार

Fri, 19 Jan 2024 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। एमसीएच (मातृ-शिशु अस्पताल) में पीडब्ल्यूडी ने लिफ्ट लगा दी है। जल्द ही हिसार से टीम नवनिर्मित लिफ्ट का निरीक्षण करने पहुंचेगी। टीम से हरी झंडी मिलने के बाद ही लिफ्ट की सुविधा शुरू की जाएगी। यह सुविधा शुरू होने से प्रतिदिन 200 से अधिक मरीजों को राहत मिलेगी।
करीब दो पहले एमसीएच भवन तैयार किया गया था। करीब आठ माह पहले स्वास्थ्य विभाग ने यहां मरीजों को लिफ्ट सुविधा मुहैया करवाने की योजना तैयार की थी। इसके बाद पीडब्ल्यूडी से एस्टीमेट तैयार करवाकर स्वीकृति के लिए स्वास्थ्य विभाग ने मुख्यालय भेजा था। सितंबर में इसकी स्वीकृति और 11 लाख का बजट मिला था।
विज्ञापन

इसके तुरंत बाद स्वास्थ्य विभाग ने बजट पीडब्ल्यूडी के खाते में डाल दिया था और इसके बाद ही टेंडर प्रक्रिया पूरी की गई थी। एजेंसी ने नवंबर में लिफ्ट लगाने का काम शुरू किया था। यह काम अब पूरा हो गया है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की मानें तो जल्द ही यहां हिसार से एक तकनीकी विशेषज्ञों की टीम लिफ्ट का निरीक्षण करने पहुंचेंगी। टीम की ओर से सहमति जताने के बाद ही अस्पताल में लिफ्ट सेवा शुरू हो पाएगी।


रैंप और सीढ़ी चढ़ने का झंझट खत्म
मातृ-शिशु अस्पताल शहर के बीचोबीच स्थित है। यहां की दैनिक ओपीडी 200 के पार रहती है। अब तक यहां मरीजों के लिए लिफ्ट सुविधा नहीं हैं। उन्हें रैंप या सीढ़ी चढ़कर पहली या दूसरी मंजिल पर जाना पड़ता है। मरीजों के लिए यह करना आसान नहीं है। मरीजों की इस समस्या को देखते हुए विभाग ने अब लिफ्ट लगवाई है।

बिजली कनेक्शन लोड बढ़वाने की भी तैयारी
विभाग मातृ-शिशु अस्पताल की सेवाओं में लगातार विस्तार कर रहा है। इसके मद्देनजर यहां का बिजली कनेक्शन लोड बढ़ाने की भी तैयारी है। फिलहाल यहां 20 किलोवाट का लोड स्वीकृत है। जल्द ही इसे 150 किलाेवाट करवाया जाएगा। इसके लिए मुख्यालय से करीब साढ़े सात लाख रुपये का बजट पहुंच चुका है। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।


डायलिसिस सुविधा का भी मिलने लगा लाभ
सिविल अस्पताल में एक साल पहले ही डायलिसिस सुविधा शुरू हो चुकी है। इस दौरान 55 मरीजों ने इस सेवा का लाभ उठाया। मरीजों को रोहतक व पीजीआई जैसे शहर की भागदौड़ नहीं करनी पड़ रही है। डायलिसिस सुविधा शुरू होने के बाद से ही यहां बिजली कनेक्शन लोड बढ़वाने की दरकार महसूस हो रही है।
विज्ञापन



मातृ-शिशु अस्पताल में लिफ्ट लगा दी गई है। जल्द ही हिसार से एक टीम इसका निरीक्षण करने पहुंचेगी और टीम की रिपोर्ट सौंपते ही लिफ्ट को चालू कर दिया जाएगा। - अनूप सिंह, जेई, बीएंडआर विद्युत शाखा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें