फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पिछले 28 साल में इस बार सबसे कम मतदान

Sun, 06 Oct 2024 04:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। दादरी जिले में पिछले 28 साल में इस बार सबसे कम मतदान हुआ है। वर्ष 2024 के चुनाव में दादरी हलके में 64.5 तो बाढड़ा हलके में 68.5 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं, वर्ष 1996 से 2019 तक हुए चुनाव में मतदान का रिकॉर्ड देखें तो हर बार बाढड़ा हलके में 70 और दादरी हलके में 65 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है। इस बार दोनों हलकों में मतदान का ग्राफ नीचे गिरा है।
वर्ष 2024 के चुनाव में दोनों हलकों में हुए मतदान के आंकड़ों पर गौर करें तो इस बार भी बाढड़ा के मतदाता आगे रहे। पिछले 72 साल के चुनावी इतिहास को देखें तो 14 चुनावों में से दो बार ही दादरी के मतदाता बाढड़ा हलके के मतदाताओं से ज्यादा मतदान कर पाए हैं। इस बार भी बाढड़ा के मतदाताओं ने मतदान में दादरी के मतदाताओं को पछाड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब अगर वर्ष 2019 और 2024 के चुनाव में हुए मतदान की तुलना करें तो दादरी हलके में इस बार 0.6 प्रतिशत मतदान कम हुआ है। वर्ष 2019 के चुनाव में दादरी हलके में 65.1 प्रतिशत मतदान हुआ था जबकि इस बार 64.5 प्रतिशत मतदाताओं ने ही वोट डाला। इस प्रकार बाढड़ा में वर्ष 2019 में 70.2 प्रतिशत मतदान हुआ था जबकि इस बार 68.5 प्रतिशत मतदान हुआ है। ऐसे में वर्ष 2019 के चुनाव के मुकाबले इस बार 1.70 प्रतिशत कम मतदान हुआ है।य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें