फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जरूरी काम होने पर ही निकलें घर से...आज बसों की कमी से झेलनी पड़ सकती है परेशानी

Sat, 26 Jul 2025 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
 दादरी बस स्टैंड के बूथों पर लगीं बसें। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। अगर आपको जरूरी काम नहीं है तो आज घर से न निकलें। सामान्य पात्रता परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्था करने के बाद दादरी डिपो के पास यात्रियों के संचालन के लिए महज 40 ही बसें बची हैं। वहीं, परीक्षार्थियों के लिए बसें रिजर्व रखने से आज कई लंबे व लोकल रूटों पर बसों के पहिये कम ही घूमेंगे। इसके मद्देनजर सीएम नायब सिंह ने भी झोझूकलां में आयोजित रैली के मंच से लोगों को 26 व 27 जुलाई को आवश्यक काम होने पर ही बाहर निकलने की अपील की थी।
विज्ञापन

परिवहन विभाग की ओर से सीईटी के लिए लगाई गई आधी से अधिक बसें बस स्टैंड में आने वाले यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन सकती हैं। परीक्षार्थियों को महेंद्रगढ़ और नारनौल के परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए 400 बसें लगाई गई हैं। इनमें स्कूली बसों के अलावा परिवहन समिति व रोडवेज की 73 बसें शामिल हैं। इस लिहाज से बेड़े में कुल 40 बसें ही यात्रियों के लिए चलाई जाएंगी।
दरअसल, दादरी परिवहन डिपो के बेड़े में कुल 113 बसें हैं। इनमें से 73 परीक्षार्थियों के लिए चलाई जाएंगी जबकि 40 यात्रियों के लिए रहेंगी। वहीं, डिपो की बसों में प्रतिदिन 30 हजार यात्री सफर करते हैं। ऐसे में 40 बसें इन यात्रियों के लिए नाकाफी रहेंगी।
विज्ञापन

- इन लंबे रूटों से हटाई गई हैं बसें
परिवहन विभाग की ओर से दादरी से चंडीगढ़, अलवर, हरिद्वार, दिल्ली, अजमेर, जयपुर, पानीपत व कोटपुतली आदि रूटों से बसें हटाकर परीक्षार्थियों के लिए रिजर्व रखी गई हैं। इसके अलावा, भिवानी, लोहारू, कनीना, रोहतक, झज्जर, लोहारू, बाढड़ा व कोसली आदि लोकल रूटाें पर भी बसों के टायर कम ही घूमेंगे।


सामान्य पात्रता परीक्षा के लिए डिपो की ज्यादातर बसें महेंद्रगढ़ और नारनौल भेजी जाएंगी। वहीं, 40 बसें बस स्टैंड परिसर से यात्रियों के लिए चलाई जाएंगी। यात्रियों और परीक्षार्थियों को सफर करने में कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

-नवीन शर्मा, महाप्रबंधक, दादरी परिवहन डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें