मांगों के एकत्रित हुए एलसीएलओ कर्मचारी।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। एलसीएलओ कर्मचारी एक मई को कुरुक्षेत्र के पीपली में मुख्यमंत्री सैनी के आवास का घेराव करेंगे। यदि फिर भी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो कर्मचारी भविष्य में मतदान का बहिष्कार करेंगे। दादरी जिला प्रधान सचिन ने कहा कि मांगों के लिए कर्मचारी सात महीनों से धरने पर बैठे हैं। राज्य कार्यकारिणी सदस्य रोहित धानिया ने बताया कि अब एलसीएलओ यूनियन ने आरपार की लड़ाई का मन बना लिया है। रोहित धानिया ने कहा कि क्रीड (सीआरआईडी) के तहत सीपीएलओ पद के लिए परीक्षा ली गई थी। चयन के बाद आधे युवाओं को सीपलएलओ बना दिया गया जबकि आधे कर्मचारियों का पदनाम बदलकर एलसीएलओ कर दिया गया। उन्होंने कहा कि एलसीएलओ को 18 महीने से काम नहीं मिल रहा है। पीएलओ को छह हजार पारिश्रमिक मिल रहा है। उन्होंने बताया कि इस मांग के लिए मुख्यमंत्र, मुख्य सचिव, क्रीड विभाग के एसीएस व पंचायत मंत्री से मिल चुके हैं। संवाद