फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: आईआईटी में चयन पर ढाणी फोगाट के होनहार छात्र लवदेव का सम्मान

Mon, 13 Jul 2026 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव ढाणी फोगाट निवासी छात्र लवदेव का भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर गांव में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। लवदेव के दादा सूरजभान और ग्रामीणों ने खुशी जताई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

समारोह में स्टैंड विद नेचर की समन्वयक रतन कौर जगरामबास और मैट्रिक्स अकादमी, सीकर ने लवदेव को सम्मानित किया। रतन कौर ने कहा कि शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण समृद्ध समाज की मजबूत नींव हैं। उन्होंने बताया कि लवदेव की सफलता पूरे समाज और क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है।
मास्टर नरेश ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि सही मार्गदर्शन, कड़ी मेहनत और परिवार के सहयोग से गांव के बच्चे भी आईआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में स्थान बना सकते हैं। उन्होंने लवदेव की सफलता को सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया। लवदेव की माता रीना देवी ने इसे परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यह सफलता वर्षों की मेहनत, अनुशासन और परिवार के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने ग्रामीण बच्चों से बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए लगन से मेहनत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सूरजभान, मास्टर नरेश, सुरेश, सुनील, रीना देवी, उपनिरीक्षक चौखराज सहित अनेक गणमान्य नागरिक और ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें