फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सैनिक स्कूल में दाखिले के लिए अंतिम तिथि 23 जनवरी तक बढ़ी

Sat, 18 Jan 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (एआईएसएसईई) 2025 के माध्यम से सैनिक स्कूलों में वर्ष 2025-2026 के लिए कक्षा छठी व कक्षा नौवीं में दाखिले के लिए अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

पात्र विद्यार्थी अब 23 जनवरी तक अपने आवेदन वेबसाइट पर कर सकते हैं। आवेदन करने के उपरांत 24 जनवरी तक निर्धारित फीस की अदायगी कर सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में किसी भी प्रकार की शुद्धि के लिए 26 जनवरी तक का समय रहेगा। उपायुक्त मुनीश शर्मा ने बताया कि कक्षा छठी में प्रवेश के लिए छात्रों की जन्मतिथि एक अप्रैल 2013 और 31 मार्च 2015 के बीच होनी चाहिए। इसी प्रकार नौवीं में प्रवेश के लिए छात्रों की जन्मतिथि एक अप्रैल 2010 और 31 मार्च 2012 के बीच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि 67 प्रतिशत सीटें हरियाणा के बच्चों के लिए और 33 प्रतिशत सीटें अन्य राज्यों के लिए आरक्षित हैं।
छठी कक्षा में प्रवेश के लिए गणित, सामान्य ज्ञान, भाषा और बुद्धि परीक्षण विषयों से संबंधित 125 प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी और इसकी समयावधि 150 मिनट होगी। इसी तरह 9वीं कक्षा में प्रवेश के लिए गणित, अंग्रेजी, बुद्धि परीक्षण, सामान्य विज्ञान और सामाजिक अध्ययन विषयों से संबंधित 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें