फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: आईटीआई में दाखिले का अंतिम मौका, 14 अगस्त से नए आवेदन और 17 से ऑन-द-स्पॉट एडमिशन

Fri, 14 Aug 2026 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
गांव रावलधी स्थित महिला आईटीआई। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रावलधी में सत्र 2026-27 के लिए दाखिला लेने की इच्छुक छात्राओं के लिए एक और अवसर दिया गया है। इसके तहत शुक्रवार को विद्यार्थी ओपन काउंसिलिंग में दाखिला करवाने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हरियाणा के नए दिशा-निर्देशों के तहत दाखिला प्रक्रिया में संशोधन करते हुए 14 अगस्त से नए आवेदनों के लिए ऑनलाइन पोर्टल दोबारा खोला जाएगा जबकि 17 अगस्त से रिक्त सीटों पर फिजिकल ऑन-द-स्पॉट दाखिले शुरू होंगे।
प्रधानाचार्य एवं जिला नोडल अधिकारी जीतपाल ने बताया कि जिन छात्राओं ने पहले किसी कारणवश आवेदन नहीं किया था, वे अब 14 अगस्त से पोर्टल पर नया रजिस्ट्रेशन कर आवेदन पत्र भर सकती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 17 अगस्त से कोपा, कॉस्मेटोलॉजी, ड्राफ्ट्समैन सिविल और स्विंग टेक्नोलॉजी ट्रेडों की रिक्त सीटों पर विभागीय नियमों, निर्धारित योग्यता एवं मेरिट के आधार पर फिजिकल ऑन-द-स्पॉट दाखिले किए जाएंगे।
प्रधानाचार्य जीतपाल ने दादरी एवं आसपास के क्षेत्र की छात्राओं और अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनने का यह अंतिम अवसर है।
उन्होंने कहा कि इच्छुक छात्राएं 14 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन पूरा करें तथा 17 अगस्त को अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, पहचान पत्र, पासपोर्ट आकार के फोटो एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (महिला) चरखी दादरी में उपस्थित होकर दाखिला प्रक्रिया में भाग लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें