फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मातृ-शिशु अस्पताल में शिफ्ट होंगे लेबर रूम और एसएनसीयू

Wed, 05 Feb 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। नागरिक अस्पताल में संचालित लेबर रूम और विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (एसएनसीयू) एमसीएचसी यानी मातृ-शिशु अस्पताल में शिफ्ट होगी। इस संबंध में दिशा-निर्देश मंगलवार को पंचकूला एनएचएम मुख्यालय से उप निदेशक डॉ. विरेंद्र अहलावत की अगुवाई में पहुंची टीम ने स्टाफ को दिए। साथ ही टीम ने दोनों स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

दरअसल, पंचकूला से मंगलवार सुबह 11 बजे एनएचएम उपनिदेशक डॉ. विरेंद्र अहलावत की अगुवाई में तीन सदस्यीय टीम दादरी पहुंची। टीम पहले नागरिक अस्पताल पहुंची और वहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद कार्यवाहक सीएमओ डॉ. राजविंद्र मलिक और डिप्टी सीएमओ डॉ. आशीष मान, डॉ. संजय गुप्ता आदि के साथ टीम शहर के सरदार झाडू सिंह चौक रोड स्थित मातृ-शिशु अस्पताल पहुंची।
टीम ने एमसीएच में भवन का जायजा लिया और महिलाओं व बच्चों के उपचार की तमाम सुविधाएं एक ही छत के नीचे लाने के निर्देश दिए। टीम के निर्देशानुसार नागरिक अस्पताल में संचालित लेबर रूम और एसएनसीयू सुविधा मातृ-शिशु अस्पताल में शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें