फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सामाजिक संगठन लड़ेंगे किसानों की लड़ाई, 18 को होगी किसान महापंचायत

Sat, 15 Mar 2025 10:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -21
विज्ञापन

कस्बे की अनाज मंडी में आयोजित बैठक को संबोधित करते जिला पार्षद सुनील हड़ौदी। स्रोत : संगठन
गांव स्तर पर प्रचार के लिए बनाई कमेटी
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। अनाज मंडी में सामाजिक संगठनों की बैठक आयोजित कर किसानों की लंबित मांगों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान 18 मार्च को किसान महापंचायत आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
जुई रोड स्थित अनाज मंडी में नंबरदार एसोसिएशन जिलाध्यक्ष राजबीर सिंह हंसावास की अध्यक्षता में सामाजिक संगठनों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के किसानों की लंबित मांगों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान जिला पार्षद सुनील हड़ौदी ने कहा कि क्षेत्र के किसानों के हितों के लिए सभी सामाजिक संगठन एकजुट होकर संघर्ष करें। आज हर वर्ग अपने हितों के लिए सजग है। किसानों की बातें सुनने व मनवाने के लिए हमें एकजुटता व सजगता दिखानी होगी।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष रामकिशन फौजी ने कहा कि सभी संगठनों को क्षेत्र के मौजिज ग्रामीणों की एक नई कमेटी का गठन करना चाहिए, जो किसानों को पूरा समय दे सके। इन सभी मुद्दों को लेकर 18 मार्च को किसान महापंचायत आयोजित की जाएगी। इसके प्रचार-प्रसार के लिए सात सदस्यीय कमेटी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कमेटी प्रत्येक गांव के पंच-सरपंचों व कृषि संगठनों से जुड़े लोगों को गांव-गांव जाकर निमंत्रण देगी।
विज्ञापन

बैठक में सरपंच एसोसिएशन अध्यक्ष शमशेर पंचगावां, खाप नेता सज्जन सिंह डांडमा, राजबीर नंबरदार, प्रदीप, विकास भांडवा, सुंदर सोनी भांडवा, जयबीर बाढड़ा, सरपंच कुलबीर गोपी, ढिल्लू बाढड़ा, रोहताश बलाली मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें