फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिणी हरियाणा की टेल तक पानी पहुंचाना श्रुति चौधरी की जिम्मेदारी : किरण चौधरी

Mon, 18 Nov 2024 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बाढड़ा में कार्यकर्ताओं से मिलती राज्यसभा सांसद किरण चौधरी। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
राज्यसभा सदस्य ने रविवार को कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। रेतीले क्षेत्र में सिंचाई व पेयजल के लिए टेल तक पानी पहुंचाने की जिम्मेदारी श्रुति चौधरी के जिम्मे है। वह दिन-रात इस काम में जुटी हैं। ये बातें राज्य सभा सदस्य किरण चौधरी ने कस्बे में भाजपा नेता विजय खोरड़ा के प्रतिष्ठान पर कार्यकर्ताओं के समक्ष कहीं।
राज्यसभा सदस्य ने कहा कि कांग्रेस का सारा चुनाव केवल भूपेंद्र सिंह हुड्डा व उनके बेटे के इर्द-गिर्द सीमित रहा। भाजपा अपने पारदर्शी विकास, रोजगार आवंटन समेत समाज के हर वर्ग के कल्याण के दम पर बहुमत से सरकार बनाने में कामयाब रही। सरकार में 60 फीसदी घरेलू उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली उपलब्ध होना अपने आप में रिकाॅर्ड है। वहीं, कृषि क्षेत्र में नहरी पानी व ट्यूबवेल सिंचाई के लिए अघोषित बिजली मिलना सरकार की अच्छी सोच का परिणाम है। कांग्रेस विधानसभा चुनाव में दिशाहीन रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

किरण चौधरी ने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा स्वयं अपने लोकसभा क्षेत्र की चार सीटें हार गए। केंद्र सरकार ने किसान को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किसानों को उपकरण खरीद के लिए भी बड़ा बजट आवंटित किया है। प्रदेश की नायब सरकार में कभी किसी सिफारिश पर रोजगार या विकास के लिए धन जारी नहीं होता है। इस मौके पर भाजपा नेता विजय खोरड़ा, पूर्व एसडीएम ओमप्रकाश देवराला, सरपंच कृष्ण लेंघा, मोतीराम जांगड़ा मौजूद रहे।


फोटो-23
बाढड़ा में कार्यकर्ताओं से मिलतीं राज्यसभा सांसद किरण चौधरी। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें