फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो-खो स्पर्धा: अंडर-14, 17 और 19 आयुवर्ग में दादरी गुरुकुल बना चैंपियन

विज्ञापन
दादरी गुरुकुल की पदक विजेता खो-खो टीमें। 
विज्ञापन
झोझूकलां। झोझूकलां स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम मे जिलास्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दादरी स्थित आर्य हिंदी संस्कृत महाविद्यालय गुरुकुल के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में सराहनीय प्रदर्शन करते हुए राज्यस्तरीय स्पर्धा के लिए क्वालीफाई किया।
विज्ञापन

खो-खो के अंडर-14, 17 और 19 आयुवर्ग में गुरुकुल की टीम विजेता बनी। शनिवार को टीम के गुरुकुल में पहुंचने पर कार्यकारिणी ने सम्मानित किया। रिंकू शास्त्री ने बताया अंडर-14 आयुवर्ग में गुरुकुल की खो-खो टीम ने फाइनल मुकाबले में बौंदकलां को हराया।
इसी प्रकार, अंडर-17 आयुवर्ग में गुरुकुल की टीम का निर्णायक मुकाबला बाढड़ा से हुआ और इसमें भी टीम विजयी रही। अंडर-19 आयुवर्ग में फाइनल मुकाबला गुरुकुल और बौंदकलां की टीम के बीच हुआ और इस मुकाबले को भी गुरुकुल की टीम ने अपने नाम किया। आचार्य प्रवीण योगी ने बताया कि गुरुकुल के विशेष सहयोगी व संरक्षक जगदीश कुमार गुप्ता ने मुंबई से खिलाड़ियों को बधाई संदेश भेजा। उनके प्रतिनिधि के रूप में सुरेश कुमार ऐरन ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों को सराहा और आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रोफेसर देवदत्त आर्य, पूर्व विधायक रणधीर सिंह मंदोला, सुकर्मपाल आर्य, सत्यवीर शास्त्री, सुरेंद्र शास्त्री, डीपी रजनीश, अशोक डीपी व कोच सोनू कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें