फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: विधायक ने बौंदकलां में खरीद केंद्र का किया शिलान्यास

Mon, 14 Jul 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बौंद कलां में खरीद केंद्र का शिलान्यास रखते हुए विधायक सुनील सांगवान। स्रोत: विज्ञप्ति
विज्ञापन
: करीब चार एकड़ में 2 करोड़ 43 लाख की लागत से होगा निर्माण
विज्ञापन

फोटो 19 बौंदकलां में खरीद केंद्र का शिलान्यास करते विधायक। स्रोत : विज्ञप्ति
चरखी दादरी। विधायक सुनील सांगवान ने कस्बा बौंदकलां में सोमवार को फसल खरीद केंद्र का नारियल तोड़कर शिलान्यास किया। शिलान्यास के बाद उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में खरीद केंद्र बनने से किसानों को अपना उत्पाद बेचने के लिए दूर शहर में नहीं जाना पड़ेगा। खरीद केंद्र इसी साल बन जाएगा और आगामी रबी फसलों की खरीद बौंदकलां में ही होगी।
विधायक सुनील सांगवान ने बताया कि मार्केटिंग बोर्ड द्वारा चार एकड़ में तैयार होने वाले इस फसल खरीद केंद्र पर लगभग 2 करोड़ 43 लाख रुपये की धन राशि खर्च होगी। खरीद केंद्र में सड़क, पेयजल आपूर्ति आदि की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। विधायक ने मौके पर लोगों की समस्याएं सुनीं और निदान के बारे में अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के लिए प्रयासरत है। पार्षद से विधायक और केंद्रीय मंत्री से मुख्यमंत्री तक सभी जनप्रतिनिधि तालमेल के साथ कार्य कर रहे हैं। इनका फायदा आमजन को मिल रहा है। हरियाणा सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ सीधे रूप से आमजन को मिल रहा है।
इस अवसर पर सीटीएम जितेंद्र कुमार, मार्केट कमेटी के एक्सईएन अजय राठी, सचिव विजय कुमार, एसडीओ प्रदीप देशवाल व जेई राजेंद्र रंगा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें