बलाली गांव में विनेश फोगाट को 25 अगस्त के समारोह का निमंत्रण देने पहुंचे विभिन्न खापों के पदाधि
25 अगस्त को रोहतक के नांदल भवन में विनेश फोगाट को उत्तर भारत की खापें स्वर्ण पदक देकर करेंगी सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
झोझूकलां। अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान विनेश फौगाट का उत्साहवर्धन करने के लिए विभिन्न खापों के पदाधिकारी रविवार को बलाली गांव पहुंचे। सांगवान खाप प्रधान एवं दादरी विधायक सोमबीर सांगवान की अगुवाई में फौगाट, कादयान, हुड्डा, नांदल व मलिक खाप के पदाधिकारी शामिल रहे।
सभी ने विनेश को 25 अगस्त को रोहतक के नांदल भवन में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह का निमंत्रण दिया। सांगवान खाप प्रधान सोमबीर सांगवान ने बताया कि समारोह में प्रदेश के अलावा उत्तर भारत की खापों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि विनेश फौगाट ने देश का मान-सम्मान बढ़ाया है। यह बहादुर बेटी अपने संघर्ष, हौसले व जज्बे के बलबूते ओलंपिक में खिताबी चरण तक पहुंची, लेकिन, 100 ग्राम वजन अधिक होने के चलते उसे अयोग्य घोषित कर दिया गया। बेटी का मनोबल बढ़ाने के लिए उत्तर भारत की खापें उसे सोने का मेडल देकर सम्मानित करेंगी। रामनिवास सांगवान ने बताया कि खापों के इतिहास में इस प्रकार का आयोजन पहली बार होगा।
फोटो 13
बलाली गांव में विनेश फौगाट को 25 अगस्त के समारोह का निमंत्रण देने पहुंचे विभिन्न खापों के पदाधिकारी। स्रोत : स्वयं