बाबा स्वामी दयाल धाम पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल खाप पदाधिकारी। स्रोत : विज्ञप्ति
चरखी दादरी। बाबा स्वामी दयाल धाम पर शनिवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें आरक्षण आंदोलन के दौरान जान गंवाने वालों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। सभा की अध्यक्षता सांगवान खाप के प्रधान व पूर्व विधायक सोमबीर सांगवान ने की।
सर्वजातीय खाप फोगाट के प्रधान सुरेश फोगाट ने कहा कि 2010 से 2016 तक चले आरक्षण आंदोलन में हरियाणा के 21 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। सभा में खाप के सचिव व पूर्व शिक्षा अधिकारी कुलदीप फोगाट, शमशेर खातीवास, रविंद्र, देवेंद्र लीला, बलराज फोगाट, बलवान फोगाट मैनेजर, दिलबाग सांगवान, अजय, रणबीर मौजूद रहे। संवाद