संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। बुधवार सुबह 9 बजे जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। उपायुक्त डाॅ. मुनीश नागपाल ने बताया कि बैठक का आयोजन सुबह 9 बजे लघु सचिवालय के प्रथम तल स्थित सभागार में किया जाएगा। बैठक के दौरान समिति के समक्ष आईं शिकायतों को सुनते हुए उनके तुरंत निपटान का प्रयास किया जाएगा। बैठक में कृषि मंत्री के समक्ष कुल 16 शिकायतें रखी जाएंगी, जिनमें 6 लंबित व 10 नई शिकायतें शामिल हैं।