फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बारिश में हुए जलभराव से कपास के छोटे पौधे दबे मिट्टी में, गलियों में भरा पानी

Sun, 25 May 2025 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
गांव डांडमा में कपास की फसल में भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
102 एमएम बारिश से बाढड़ा में बना जलभराव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। शनिवार रात को हुई बारिश से कस्बे के विभिन्न भागों में पानी भर गया। इससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दुकानदार भी खूब परेशान हुए। कपास के छोटे पौधे मिट्टी में दब गए।
दुकानदारों का कहना है कि कस्बे में पानी की निकासी के लिए नालों का निर्माण नहीं हुआ है। दूषित व बरसाती पानी की निकासी का कोई उचित प्रबंध नहीं होने से दुकानदारों को परेशानी हो रही है। घरों का दूषित पानी भी सड़क पर ही भरा रहता है।
विज्ञापन

इससे दोपहिया वाहन चालकों व पैदल राहगीरों को सड़क से गुजरने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोग गिर कर कई बार हादसे के शिकार भी हो चुके हैं।

हरियाणा एक्स सर्विसमैन इकाई के जिला अध्यक्ष राजेश श्योराण सैनिकों के साथ कई बार विभाग व प्रशासन के अधिकारियों को दूषित पानी की निकासी का उचित प्रबंध करने की मांग के लिए ज्ञापन भी दे चुके हैं।
विज्ञापन

भाकियू जिला प्रधान हरपाल भांडवा, गिरधारी मोद, ओमप्रकाश, रामअवतार आदि ने बताया कि बारिश से किसानों की कपास की फसल को नुकसान हुआ है।
बारिश से कस्बे की सड़कों पर पानी भर जाता है। इससे आसपास के दुकानदारों व आम लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। विभाग व प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
-महेंद्र सिंह

शनिवार देर रात को हुई बारिश के कारण कई किसानों को टिन शेड गिरने से नुकसान हुआ है। इसकी भरपाई कर किसानों को उचित मुआवजा देना चाहिए।
-हरपाल भांडवा
बारिश के कारण कपास की फसल में नुक़सान हुआ है। कपास के छोटे पौधे मिट्टी में दब गए। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ है।
-ओमप्रकाश उमरवास
बेमौसमी बारिश से कस्बे की सड़कों पर पानी भर गया। खेतों में किसानों की कपास की फसल को नुकसान हुआ है। इसकी भरपाई सरकार को मुआवजा देकर करनी चाहिए।
संदीप,



फोटो 27
कस्बे के जुई रोड पर भरा बारिश का पानी। संवाद
फोटो 28
गांव डांडमा में कपास की फसल में भरा पानी। संवाद
फोटो -29 महेंद्र सिंह,
फोटो -30 हरपाल भांडवा,
फोटो -31ओमप्रकाश उमरवास,
फोटो -32 संदीप,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें