फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नशामुक्ति के लिए राजयोग रामबाण औषधि

Sat, 15 Feb 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कादमा। नशामुक्ति के लिए राजयोग रामबाण औषधि है। यह हमें आंतरिक रूप से सशक्त बनाकर मनोबल को बढ़ाता है। ये उद्गार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के चिकित्सा प्रभाग व सरकार के संयुक्त सहयोग से संचालित नशामुक्त भारत अभियान के तहत गांव कादमा बस स्टैंड व मुख्य गलियों में ग्रामीणों से बीके वसुधा ने व्यक्त किए।
विज्ञापन

ब्रह्माकुमारी वसुधा ने कहा कि भारत व विश्व की 21 संस्कृतियों में से 19 संस्कृतियों का नाश नशे के कारण हुआ है। आज की युवा पीढ़ी को नशे की लत से बचाना सभी का परम कर्तव्य है। नशा बंद नहीं हुआ तो परिवार व समाज में मूल्यों की गिरावट बढ़ेगी। नशा इसका मूल कारण बनेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच और आध्यात्मिक मूल्यों व राजयोग के नियमित अभ्यास से हम अपने जीवन को श्रेष्ठ बना सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें