फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालियों ने नौकरी करवाने से किया इंकार, साढ़े तीन साल के बेटे को फांसी देकर महिला खुद भी फंदे पर झूली

विज्ञापन
विज्ञापन
ससुरालियों के नौकरी न कराने के फैसले से आहत एक महिला ने अपने बेटे की हत्या कर खुद आत्महत्या कर ली। मां-बेटे के शव परिजनों को फंदे पर लटकते मिले। मामला बाढड़ा उपमंडल के गांव जीतपुुरा का है। पुलिस के अनुसार मृतका रितु (25) ने आत्महत्या करने से पहले अपने साढ़े तीन साल के बेटे रौनक को फंदे पर लटकाकर मार दिया। बाढड़ा थाना पुलिस ने इस संबंध में मृतका के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। साथ ही उसके आत्महत्या मामले में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। थाना प्रभारी तेलूराम के अनुसार भिवानी के मिताथल निवासी मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मिताथल निवासी रितु की शादी पांच साल पहले नांगल निवासी दिनेश से हुई थी। दंपती का साढ़े तीन साल का बेटा था और वह खेत में मकान बनाकर रहते थे। उनके खेत जीतपुरा गांव की सीमा में है। हाल ही में रितु ने एसएससी क्लर्क की लिखित परीक्षा पास की थी और वह नौकरी करने की इच्छुक थी। बाढड़ा थाना प्रभारी तेलूराम ने बताया कि मृतका का पति और ससुराल पक्ष के लोग उसके नौकरी करने के पक्ष में नहीं थे। तीन दिन पूर्व इस बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था और मृतका के भाई ने वहां पहुंचकर अनबन खत्म कराई थी। दिनेश अपने पिता सुरेंद्र के साथ करीब बीस एकड़ जमीन पर खेती करता था और उसके अनुसार गृहस्थी अच्छे से चल रही थी। यही कारण था कि परिवार रितु को नौकरी नहीं कराने देना चाहता था।
सोमवार दोपहर दिनेश अपनी बहनों और माता-पिता के साथ खेत में काम कर रहा था और रितु अपने बेटे रौनक के साथ पहली मंजिल पर बने कमरे में मौजूद थी। करीब साढ़े तीन बजे जब दिनेश छत पर पहुंचा तो रितु और रौनक के शव फंदे पर झूलते मिले। इसके तुरंत बाद परिजनों ने उन्हें फंदे से नीचे उतारा और उपचार के लिए जुई के एक अस्पताल में ले गए। वहां मां-बेटे को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। देर शाम मामले की सूचना जुई थाना पुलिस को मिली। उसके बाद पुलिस के सीमा विवाद का पेच फंस गया। घटना जीतपुरा गांव की थी और यह बाढड़ा थाना क्षेत्र के अधीन है। इसके बाद देर रात भिवानी पुलिस की तरफ से कंट्रोल रूम में दी गई सूचना से बाढड़ा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर तेलूराम को अवगत कराया गया। इसके बाद वो अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और शवों को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

एक ही चुन्नी से रितु ने बनाए दो फंदे
थाना प्रभारी तेलूराम के अनुसार एक चुन्नी पर ही दो फंदे बनाए गए थे। उन्होंने बताया कि रितु ने पहले अपने बेटे को फंदे पर लटकाया और उसके बाद खुद फंदा लगा लिया। उन्होंने कि फंदा बेड के ऊपर चढ़कर लगाया गया है।
मामले की सूचना हमें सोमवार देर रात मिली और इसके तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतका रितु के खिलाफ बेटे रौनक की हत्या का मामला दर्ज किया गया। वहीं, रितु की मौत मामले में पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

तेलूराम, बाढड़ा थाना प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें