फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: आधार कार्ड में भिवानी है जिला, दादरी कराने के लिए तीन गांवों के लोग परेशान

Thu, 19 Dec 2024 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बाढड़ा बीडीपीओ कार्यालय ​स्थित आधार कार्ड केंद्र में लगी लोगों की लाइन। संवाद
विज्ञापन
काकड़ोली हुक्मी, सिरसली और हुई गांव के लोग आएदिन काट रहे आधार कार्ड केंद्र के चक्कर, प्रशासन से की समाधान कराने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



बाढड़ा। नए जिले को बने सात साल बीत गए हैं। उपमंडल के तीन गांवों काकड़ोली हुक्मी, सिरसली व हुई के लोग आज भी आधार रिकाॅर्ड में चरखी दादरी के बजाय भिवानी जिले में शामिल हैं। इन गांवों के लोगों को प्रतिदिन कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
ग्रामीण मास्टर रघवीर, सीताराम शर्मा, दिनेश कुमार, विनोद कुमार, रमेश कुमार, ज्ञानवीर सिरसली, अनिल कुमार, मनोज कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2016 में चरखी दादरी को उपमंडल से जिला व बाढड़ा को तहसील से उपमंडल का दर्जा दिया था। इसके बाद धीरे-धीरे रिकाॅर्ड में बदलाव होने लगा।
विज्ञापन

अब तक आधार कार्ड में पुराना जिला ही दर्शाया जा रहा है। आधार कार्ड अपडेट भी नहीं हो रहा है। इन लोगों ने बताया कि पिछले डेढ़ साल से आधार कार्ड को अपडेट करने, पते में भिवानी की जगह चरखी दादरी दर्ज करवाने का काम चल रहा है जबकि इन तीन गांवों का आधार अपडेट नहीं हो रहा है।
इससे भूमि, भर्ती रिकाॅर्ड या अन्य पते के दस्तावेज में जिला परिवर्तन की बात हो या फिर अन्य परेशानी पैदा होने से काम लटका हुआ है। सभी तरह के दस्तावेज में आधार कार्ड अनिवार्य है।
-लोग बोले : जिला बदलवाने में झेलनी पड़ रहीं दिक्कतें
आधार कार्ड में जिला नहीं बदले जाने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जन्म प्रमाणपत्र, भूमि संबंधित सहित अन्य कार्य करवाने में लोगों को बार- बार परेशानी आ रही है।
-ज्ञानवीर, सरपंच प्रतिनिधि सिरसली
- आधार कार्ड में जिला नहीं बदले जाने से लोगों के कार्य नहीं हो रहे हैं। इससे वे बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाकर परेशान हो चुके हैं। अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है।
-सुरेश कुमार, पंच



- रिहायशी व जाति प्रमाणपत्र बनवाने के लिए युवाओं को चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। युवाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। प्रशासन व विभाग से मांग है कि जल्द समाधान किया जाए।



-दिनेश कुमार, ग्रामीण
- कोई भी सरकारी कार्य करवाने के लिए जाते हैं तो आधार कार्ड में जिला बदलवाने की बात कहते हैं। आधार कार्ड में जिला नहीं बदले जाने से लोगों के कार्य समय पर पूरे नहीं हो रहे हैं। अधिकारियों को समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन

-विनोद कुमार, ग्रामीण

वर्सन:
आधार कार्ड में जिला न बदले जाने पर पहले भी शिकायत आई थी। शिकायत उच्चाधिकारियों को भेज रखी है। कोई तकनीकी दिक्कत है। अधिकारियों को फिर से अवगत करवा दिया जाएगा।
-सुरेश दलाल, एसडीएम, बाढड़ा
फोटो 32
बाढड़ा बीडीपीओ कार्यालय स्थित आधार कार्ड केंद्र में लगी लोगों की लाइन। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें