पंचायत में मौन धारण कर दिवगंत आत्माओं को नमन करते झांझडिया खाप पदाधिकारी व सदस्य।
चरखी दादरी। अखिल भारतीय झांझडिया खाप की पंचायत सोमवार को प्रधान रायसिंह झांझडिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सर्वप्रथम पारस भैरवी, बलराम पौदार व कर्नल बीरबल के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इसके बाद जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन कर रहे पहलवानों का समर्थन किया और सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि झांझडिया खाप के पदाधिकारी दिल्ली के लिए रवाना होंगे। प्रधान रायसिंह झांझडिया ने कहा कि प्रशासन ने महिला पहलवानों के साथ गलत व्यवहार किया है, जिसे झांझडिया खाप कतई सहन नहीं करेगी।
उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही पहलवानों की सुनवाई नहीं होती तो एक बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। पंचायत में रामस्वरूप तारानगर, प्रीतम भैरवी, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेश कोच, बलराम, दलीप, शमशेर सिंह, नत्थूराम, कुलदीप, नवीन, राजसिंह, रणवीर, राजकुमार आदि मौजूद रहे।