फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पंजाब बॉर्डर पर सिर में गोली लगने से शहीद हुए समसपुर के लाल मनोज

Fri, 16 May 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
शहीद जवान मनोज फोगाट। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। पंजाब के कपूरथला में तैनात गांव समसपुर निवासी सेना के जवान मनोज फोगाट सिर में गोली लगने से शहीद हो गए। सूचना मिलते ही उनके पैतृक गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वीरवार सुबह परिजन कपूरथला के लिए रवाना हो गए। शुक्रवार शाम तक जवान की पार्थिव देह दादरी पहुंचने की उम्मीद है।
जानकारी के अनुसार, गांव समसपुर निवासी मनोज फोगाट (34) पुत्र रणबीर सिंह पंजाब के कपूरथला में ग्रेनेडियर यूनिट में तैनात थे। सुबह सेना मुख्यालय से परिवार को मनोज के शहीद होने की जानकारी मिली। इसके बाद मनोज के परिजन पंजाब के कपूरथला के लिए रवाना हो गए। वहीं, गांव के बेटे मनोज फोगाट के शहीद होने की सूचना पर पूरा क्षेत्र गमगीन है। गांव में चूल्हे तक नहीं जले।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सरपंच कृष्ण फोगाट, परिजन धर्मबीर फाेगाट व साथी हरेंद्र ने बताया कि गोली लगने से मनोज फोगाट शहीद हो गए। परिजनों के अनुसार, मनोज के भाई, बहन व पिता का निधन हो चुका है। वह इकलौते बेटे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें