जावा गांव स्थित राजकीय स्कूल के गेट पर मौजूद शिक्षकगण। स्रोत : संस्थान
::::::::::::::::::::::
- 12 फरवरी को एसडीएम की अगुवाई में निरीक्षण करने पहुंची थी टीम, खंड में पहला स्थान हासिल करने पर मिला 50 हजार का पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
झोझूकलां। मुख्यमंत्री स्कूल सुंदरीकरण प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत गांव जावा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने खंड स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है। स्कूल के प्राचार्य नरपाल यादव ने इसकी पुष्टि की है। वहीं, उन्होंने इस उपलब्धि पर शिक्षकों को बधाई दी है।
प्राचार्य ने बताया कि 12 फरवरी को एसडीएम आशीष सांगवान की अगुवाई में टीम ने क्षेत्र के अनेक विद्यालयों का निरीक्षण किया। इसके उपरांत स्कूल को खंडस्तर पर प्रथम घोषित किया गया। एसडीम व उनकी टीम ने सुंदरकीरण के साथ विद्यालय में चल रहीं विभिन्न गतिविधियों की भी जानकारी ली थी। उस दौरान भी टीम ने विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थियों व एसएमसी कमेटी के सामूहिक प्रयासों की सराहना की थी। प्राचार्य ने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद स्कूल ने सराहनीय प्रदर्शन किया।
उन्होंने बताया कि खंड स्तर पर प्रथम रहने पर विद्यालय को 50 हजार का पुरस्कार मिला है। अब आगे जिलास्तर पर उपलब्धि को दोहराने का प्रयास रहेगा। विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों, एसएमसी कमेटी को ग्रामीणों ने बधाई दी व उज्ज्वल भविष्य की कामना की।