फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: वॉलीबाल में जाट रेजिमेंट व टेरिटोरियल आर्मी की टीमों ने जीते पहले दौर के मुकाबले

Wed, 07 Oct 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
गांव जेवली में वॉलीबाल स्पर्धा का शुभारंभ करते आनंद फौजी। - फोटो : 1
विज्ञापन
बाढड़ा। गांव जेवली स्थित बाबा प्रीतमदास खेल परिसर में वॉलीबॉल स्पर्धा का शुभारंभ हुआ। समारोह के मुख्यातिथि आनंद फौजी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की टीमों के खिलाड़ियों के गांव में पहुंचने से स्थानीय युवाओं को भी खेलों के प्रति प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व विकास के साथ उन्हें अनुशासित बनाने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए गांव स्तर पर खेल नर्सरी, व्यायामशालाएं और स्टेडियम बना रही है। खेल मैदानों में विभिन्न खेलों के लिए आवश्यक सुविधाएं और उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। सरकार की खेल हितैषी नीतियों के चलते हरियाणा के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।
खेलों के पहले दिन तीन मुकाबले हुए। इन मुकाबलों में 16 जाट रेजिमेंट, टेरिटोरियल आर्मी और मेजबान जेवली की टीम ने पहले दौर के अपने-अपने मैच जीते। इस अवसर पर महाराज रामानंद, सरपंच सोमेश श्योराण, समाजसेवी मुकेश जेवली, कोच अजमेर बडेसरा, ठेकेदार बलिया, मुकेश दीवान, अनिल कुमार व खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें