फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: आईटीआई में अब ऑन द स्पॉट होंगे दाखिले, अंतिम तिथि 23 अगस्त

Tue, 06 Aug 2024 05:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पेज 4 की लीड
विज्ञापन

- अंतिम दिन चौथी सूची के आवेदकों सत्यापित करवाए दस्तावेज, आज फीस भरने का अंतिम दिन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी/कादमा/झोझूकलां। प्रदेश के सभी राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में चौथी मेरिट सूची की दाखिला प्रक्रिया समाप्त होने से पहले ही मुख्यालय ने ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया है। अब आठ अगस्त से दाखिले के लिए पोर्टल को फिर से खोला जाएगा।

नोडल आईटीआई रावलधी इंचार्ज श्रीनिवास ने बताया कि आठ अगस्त को सभी संस्थानों की खाली सीटों का ब्योरा प्रदर्शित किया जाएगा। इसके बाद वीरवार को ही ऑन द स्पॉट दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह प्रक्रिया 23 अगस्त तक चलेगी। इसमें जिन्होंने पहले आवेदन किया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन नए पात्रों को आवेदन करना होगा। इसके बाद 12 अगस्त को ऑनलाइन ही मेरिट या रैंक कार्ड जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

आवेदकों को कार्ड व दस्तावेज की एक कॉपी संस्थान में सुबह नौ से 11 बजे तक जमा करानी होगी। इसके बाद संस्थान के सदस्य रैंक के अनुसार आवेदकों को बुलाकर उन्हें ट्रेड के अनुसार सीटों की जानकारी देंगे। इसमें आवेदक अपनी मनपसंद सीट पर दाखिला ले सकेगा। लेकिन, इसमें आवेदक को मौके पर ही फीस जमा करानी होगी। तभी उसका दाखिला हो पाएगा। यह वंचित आवेदकों व पात्रों के लिए दाखिला लेने का अंतिम अवसर होगा।
विज्ञापन


दो संस्थानों में हुए 70 दाखिले
बता दें कि सोमवार को संस्थानों में चौथी मेरिट सूची की दाखिला प्रक्रिया संपन्न हो गई। मंगलवार को दस्तावेज सत्यापित करवा चुके आवेदक ही इसमें दाखिला ले पाएंगे। सोमवार को तीन संस्थानों में 70 दाखिले हुए। कलाली-बलाली आईटीआई प्राचार्य सुरजीत बजाड़ ने बताया कि संस्थान में चौथी सूची में 42 दाखिले हुए हैं। सोमवार को 29 आवेदकों ने फीस जमा की। वहीं, कादमा आईटीआई इंचार्ज सोमवीर सिंह ने बताया कि संस्थान में सोमवार को 13 आवेदकों ने अपने दस्तावेज सत्यापित कराए और फीस भरकर अपनी सीट पक्की की। वहीं, राजकीय नोडल आईटीआई रावलधी में कुल 15 दाखिले हुए।


तीनों संस्थानों में दाखिला संख्या

1- कादमा आईटीआई
ट्रेड - आवंटित सीटें - दाखिले

कोपा - 8 - 2

इलेक्ट्रीशियन - 6 - 3

फिटर - 4 - 2

स्टेनो हिंदी - 1 - 1

फायर सेफ्टी - 11 - 3

सोलर टेक्नीशियन - 5 - 2


2 -बलाली आईटीआई

ट्रेड - आवंटित सीटें दाखिले

कोपा - 15 - 4

ड्रेस मेकिंग - 1 - 1

इलेट्रीशियन - 7 - 3

फिटर - 8 - 7

टर्नर - 6 - 3

वेल्डर - 12 - 2

पेंटर - 3 - 1

प्लंबर - 8 - 1

वायरमैन - 5 - 4

सोलर टेक्नीशियन - 8 - 6

मोटर मैकेनिकल व्हीकल - 7 -4

फ्रिज और एसी टेक्नीशियन - 11 - 6


3 रावलधी आईटीआई
ट्रेड का नाम - आवंटित सीटें दाखिले
कोपा - 18 -1
फिटर - 11 - 5
मैकेनिक इलेक्ट्रॉनिक्स - 10 - 2
मैकेनिक डीजल - 8 -1
मोटर मैकेनिकल व्हीकल - 16 - 3
मैकेनिक डीजल ड्यूल मोड - 5 - 1
मोटर मैकेनिकल व्हीकल ड्यूल मोड - 11 - 1


फोटो- 32 गांव रावलधी स्थित राजकीय आईटीआई में दस्तावेज सत्यापित करवाते आवेदक। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें