फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: साले की शादी में जाने की तैयारी कर रहे आईटीबीपी जवान का हृदयगति रुकने से निधन

Mon, 23 Feb 2026 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
हवलदार नवीन की फाइल फोटो।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। साले की शादी में जाने की तैयारी कर रहे आईटीबीपी के जवान का हृदयगति रुकने से निधन हो गया। मृतक करीब 42 वर्षीय नवीन गांव मिसरी के रहने वाले थे और वर्तमान में छत्तीसगढ़ में आईटीबीपी में हवलदार के पद पर तैनात थे। रविवार को गांव में सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

बता दें कि गांव मिसरी निवासी नवीन वर्ष 2007 में इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस आईटीबीपी में भर्ती हुए थे। गत तीन फरवरी को नवीन अपने साले की शादी के लिए एक महीने की छुट्टी लेकर घर आए थे। शनिवार को उन्हें साले की शादी में शामिल होने के लिए रेवाड़ी जिले के नया गांव में जाना था। परिजनों के अनुसार शाम करीब सात बजे जब वे घर पर तैयार हो रहे थे तो अचानक उन्हें हार्ट अटैक आ गया और वे बेहोश होकर बेड पर गिर गए। कुछ देर बाद पिता ने देखा तो आसपास के लोगों की मदद से तुरंत उपचार के लिए दादरी के नागरिक अस्पताल में लेकर आए। यहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी पाकर बौंद कलां थाना पुलिस भी अस्पताल में पहुंची। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल मनोज ने बताया कि पिता विजय के बयान के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई अमल में लाई गई है। वहीं रविवार को गांव मिसरी में उनका पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान आईटीबीपी की जाटुसाना से 25 बटालियन के जवानों ने उप निरीक्षक प्रहलाद सिंह के नेतृत्व में गांव पहुंचकर जवान को अंतिम सलामी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें