फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीबीपी के जवान ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
फोटो 40 व्यक्ति की मौत के बाद अस्पताल में कागजी कार्रवाई करती पुलिस । - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चार दिन की छुट्टी पर आए आईटीबीपी के जवान ने घर में पंखे से चुन्नी बांधकर फांसी लगा ली। आत्महत्या की वजह का पता नहीं चला। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी नहीं मिला। वहीं परिजनों ने बेटे के मानसिक रूप से परेशान रहने को भी आत्महत्या की वजह बताई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गांव मिसरी निवासी जयपाल (32) भारतीय तिब्बत पुलिस बल का जवान था और दिल्ली में उसकी तैनाती थी। दो दिन पूर्व ही चार दिनों की छुट्टी पर वो अपने घर आया था। उसके पिता कृष्ण ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि शुक्रवार की रात जयपाल ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था लेकिन परिजनों के सामने परेशानी नहीं बताई थी। जयपाल को रविवार सुबह उसे वापस ड्यूटी पर दिल्ली जाना था। शुक्रवार सुबह जयपाल और अन्य परिजन खेत में गए थे और कुछ देर बाद जयपाल घर आ गया था। शाम करीब पांच बजे परिजन जब घर पहुंचे तो जयपाल का शव पंखे पर बंधी चुन्नी से लटकता मिला। वहीं, मामले की सूचना मिलते ही बौंदकलां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शुक्रवार शाम ही शव को दादरी के सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। शनिवार सुबह कागजी कार्रवाई पूरी कर मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें