फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रशर वर्कर्स की पुलिस वेरिफिकेशन करवाना जरूरी : तेजपाल सोनी

विज्ञापन
 क्रशर संचालकों की बैठक लेते पुलिस अधिकारी तेजपाल सिंह। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। सदर थाना परिसर में एसएचओ तेजपाल सोनी ने मंगलवार को क्रशर संचालकों के साथ बैठक की। इसमें क्रशर जोन एसोसिएशन के प्रधान नवीन सांगवान की मौजूदगी में जिलेभर से क्रशर संचालकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

एसएचओ तेजपाल सोनी ने कहा कि सभी क्रशर संचालक वर्कर्स की पुलिस वेरिफिकेशन करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने क्रशर संचालकों को आदर्श चुनाव आचार संहिता के संंबंध मेंनिर्देश भी दिए और इनका पालन सुनिश्चित करवाने के लिए कहा गया। इसके अलावा बढ़ते हादसों को लेकर भी चर्चा की गई। क्रशर मालिकों ने पुलिस को भरोसा दिलाया कि सुरक्षा मानकों का पालन किया जाएगा। इस दिशा में सकारात्मक सहयोग जारी रहेगा। बैठक में नशा की रोकथाम पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर संजीव असावरी, पवन पंडित, बलवान, रोहित, नागरमल, राजेश गर्ग, महिपाल, संदीप फौगाट, ढिल्लू ठेकेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें