फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यक्रम में उठाएंगे सभी वर्गों के मुद्दे : कार्तिकेय

विज्ञापन
 ब्राह्राण भवन में राज्यसभा सांसद को मांग-पत्र देते पदाधिकारी।
विज्ञापन
बाढड़ा। राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि पूर्व मंत्री विनोद शर्मा ने सदैव ब्राह्मण समाज को उसका वंचित हक दिलवाने का काम किया है और युवा आज भी उनके ईबीपीजी जैसे बड़े फैसलों के कायल हैं। समाज की यह एकजुटता ऐसी ही रही तो हम भविष्य में इससे भी बड़ी मांग को सिरे चढ़वाने में कामयाब होंगे।
विज्ञापन

27 अप्रैल को पंचकूला में सीएम नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में आयोजित होने वाले भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर पहुंच कर हमें जनता को नया संदेश देना है। यह बात उन्होंने कस्बे के ब्राह्मण भवन में ब्राह्मण सभा सिंदौलिया खाप चौरासी के अध्यक्ष मास्टर अमरचंद चैहड़ की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कही।

उन्होंने कहा कि समारोह का निमंत्रण देने के लिए जिस भी जगह पहुंच रहे हैं तो विभिन्न ब्राह्मण संगठनों एवं सामाजिक संगठनों ने उनका खासा स्वागत किया है, जिसके लिए वे सदैव उनके आभारी रहेंगे। कार्तिकेय शर्मा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान परशुराम किसी एक समाज या वर्ग के नहीं बल्कि सभी वर्गों के भगवान हैं।
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय इस कार्यक्रम में सभी वर्गों के मुद्दे सरकार के सामने उठाए जाएंगे। शर्मा ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित विनोद शर्मा ने सदैव हर वर्ग की आवाज उठाई है और उन्हें पूरा भी कराया है। उन्होंने कहा कि कोई भी मुद्दा हो तो लोग उनके सामने निसंकोच अपनी बात रख सकते हैं। कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि वक्फ कानून पूरी तरह से एडमिनिस्ट्रेटिव मसला है।

इसे धर्म के चश्मे से देखने की जरूरत नहीं है। विपक्षी दल अपनी राजनीति चमकाने के लिए वक्फ को धर्म के चश्मे से देख रहे हैं। एक फिल्म निर्माता की ओर से ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ टिप्पणी के सवाल पर शर्मा ने कहा कि जो लोग अनुचित बात करेंगे उसका संज्ञान लिया जाएगा। एक देश एक चुनाव पर उन्होंने कहा कि देश को आज इसकी जरूरत है। ऐसा होगा तो समय पर विकास कार्य सुचारू रूप से किए जा सकेंगे।

जेवली रोड से ब्राह्मण भवन तक सड़क निर्माण करवाने की मांग

ब्राह्मण सभा सिंदौलिया खाप चौरासी के संरक्षक विजय ने कार्यक्रम में पहुंचे राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा के समक्ष कई मांगे रखी। इनमें जेवली रोड से ब्राह्मण भवन तक सड़क निर्माण करवाने की मांग की। 300 से अधिक पदक जीतने वाले रामकिशन शर्मा के नाम की राष्ट्रपति अवाॅर्ड के लिए सिफारिश करने की मांग रखी। बैठक में हरियाणा छात्र संघर्ष समिति के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विजय, खाप महासचिव मास्टर अतर सिंह भांडवा, कोषाध्यक्ष सीताराम शर्मा, पूर्व चेयरमैन सुनील शर्मा, मास्टर रामनाथ शर्मा, रामनिवास शर्मा रुदड़ौल, कन्नी प्रधान प्रताप शर्मा, राजेंद्र शर्मा कारी, सरपंच सुधीर रामबास आदि मौजूद रहे।

Next
AU ऐप में पढ़ें