फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: इंटर यूनिवर्सिटी बैडमिंटन स्पर्धा में ईशान ने जीता कांस्य पदक

Mon, 04 Nov 2024 03:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
पदक के साथ ईशान रोहिल्ला। स्रोत: एसोसिएशन
विज्ञापन
चंडीगढ़ में आयोजित स्पर्धा में हीरा बैडमिंटन एकेडमी के खिलाड़ी ने पेश की दमदार चुनौती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। दादरी बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से संचालित हीरा इंडोर स्टेडियम के खिलाड़ी ईशान रोहिल्ला ने यूनिवर्सिटी गेम्स में बैडमिंटन स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। यह जानकारी एसोसिएशन महासचिव लोकेश गुप्ता ने दी।
उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ के चितकारा विश्वविद्यालय में नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पंजाब खेलों का आयोजन किया गया। इसमें ईशान रोहिल्ला ने बैडमिंटन एकल पुरुष में अपनी चुनौती पेश की। नाॅर्थ जोन पंजाब विश्वविद्यालय से जुड़े काॅलेजों से बैडमिंटन खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईशान ने डीएवी काॅलेज पंजाब विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया और अपना बेहतरीन खेल प्रदर्शन किया। ईशान ने अपने प्रतिद्वंदी आयुष कपूर को पहले राउंड में 21-15, दूसरे में 18 -21 और अंतिम में 21-10 के स्कोर से मात दी। ईशान ने यूनिवर्सिटी गेम्स में कांस्य पदक जीता है। इससे पहले वह राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुका है। उसकी उपलब्धि पर एसोसिएशन प्रधान पंकज जैन व अन्य गणमान्य लोगों ने बधाई दी।
फोटो- 15

पदक के साथ ईशान रोहिल्ला। स्रोत : एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें