फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बिजली कटाैती के कारण नहीं हो पा रही सिंचाई, मुरझाने लगी फसलें

Fri, 21 Jun 2024 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
सिंचाई ने होने से प्रभावित कपास की फसल। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। क्षेत्र में बिजली आपूर्ति में कटौती से गर्मी के सीजन में आमजन का जीना मुहाल हो गया है। कृषि क्षेत्र के लिए तो नाम मात्र की बिजली आपूर्ति होने से सिंचाई प्रभावित हो रही है। इससे कपास व अन्य फसलें मुरझाने लगी है। किसानों व आमजन ने जिला प्रशासन से बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार करने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र में बापोड़ा बिजली घर से बिजली आपूर्ति की जाती है। आपूर्ति का समय निश्चित नहीं है। इसके साथ ही अघोषित कट लग रहे हैं। किसान दीपक, प्रवीण श्योराण, राजेंद्र सिंह, आनंद कुमार ने बताया कि बिजली न मिलने से कपास, तरबूज, प्याज, तंबाकू, ककड़ी व अन्य फसलें खराब हो रहीं हैं। भाकियू अध्यक्ष हरपाल भांडवा, पूर्व सरपंच गिरधारी मोद, रणधीर सिंह हुई ने कहा कि दो दिन में सुधार नहीं किया गया तो किसान संगठन सड़कों पर उतरकर रोष जताएंगे। इस संबंध में बाढड़ा बिजली आपूर्ति केंद्र प्रभारी भूपेेंद्र शर्मा ने बताया कि किसान धैर्य बरतें एक सप्ताह में पुराने शेड्यूल से बिजली आपूर्ति शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें