फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: तीन माह में किए 2.42 करोड़ के चालान, ओवरलोड वाहनों पर फिर भी नहीं लगाम

Tue, 28 Jan 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी शहर के रावलधी-भिवानी लिंक मार्ग स्थित आरओबी से गुजरते ओवरलोड वाहन।
विज्ञापन
जगदीप सिंह
विज्ञापन

चरखी दादरी। ओवरलोडिंग जिले की प्रमुख समस्या है और आरटीए टीम की कार्रवाई का भय भी ओवरलोड वाहन चालकों में नहीं है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि तीन माह में 1,448 वाहनों के ओवरलोडिंग के चालान होने के बाद भी लगाम नहीं लग पा रही है।
इसकी बानगी मंगलवार को रावलधी-भिवानी लिंक मार्ग पर देखने को मिली यहां 60 मिनट के अंदर 90 भारी वाहन गुजरे जिनमें से 44 ओवरलोड थे। संवाददाता ने मंगलवार दोपहर को 2:33 बजे से 3:33 तक रावलधी-भिवानी लिंक मार्ग से गुजरने वाले भारी व ओवरलोड वाहनों की स्थिति जांची। इन 60 मिनट में प्रत्येक 96 सेकंड बाद यहां से एक ओवरलोड वाहन गुजरा।
विज्ञापन

जिले में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए आरटीए टीम ओवरलोड वाहनों के चालान कर रही है। दूसरी ओर चालक लगातार नियमों को ताक पर रख कर ओवरलोड वाहनों को दौड़ा रहे हैं। इतना ही नहीं चालान की कार्रवाई से बचने के लिए ओवरलोडिंग माफिया की ओर से खेले जा रहे पैंतरे भी सामने आए। एक घंटे की अवधि में सात ओवरलोड वाहन ऐसे मिले जो बिना नंबर प्लेट के थे या फिर नंबर प्लेट पर धूल और ग्रीस लगी थी।
वहीं, आरटीए की ओर से की गई कार्रवाई के आंकड़े जुटाने पर सामने आया कि नवंबर, दिसंबर और जनवरी में 1,448 ओवरलोड वाहनों के चालान किए गए हैं। इतना ही नहीं इन चालान में 2,42,90,300 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके बावजूद चालक वाहनों को ओवरलोड करने से बाज नहीं आ रहे।

हादसों में लाल हो रहीं सड़कें, लोग गंवा रहे जान
जिले में होने वाले हादसों में से 30 फीसदी का कारण भारी वाहन हैं। इन हादसों में सड़कें खून से लाल हो रही हैं और लोग जिंदगी गंवा रहे हैं। जनवरी 2024 से दिसंबर 2024 के मध्य 120 सड़क हादसे हुए जिनमें 127 लोग गंभीर रूप से घायल हुए जबकि 80 लोगों ने दम तोड़ा। वहीं, लगातार ओवरलोड वाहनों के गुजरने से सड़कें भी टूट रही हैं।
विज्ञापन



किस माह पकड़े कितने ओवरलोड वाहन व कितना लगाया जुर्माना
माह चालान संख्या जुर्माना राशि
नवंबर 2024 599 1,03,90,000
दिसंबर 2024 599 89,00,000
जनवरी 2025 250 50,00,000


हमारी टीमें लगातार ओवरलोड वाहनों को रोकने के लिए चालान कर जुर्माना लगा रही हैं। बार-बार ओवरलोड वाहन ले जाते समय पकड़े जाने वाले चालकों के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश भी की जा रही है। - मनोज कुमार, डीटीओ, चरखी दादरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें