संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य योगेश सांगवान की अध्यक्षता में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान दिव्यांग छात्रों के स्वास्थ्य की जांच की गई। कार्यक्रम के संयोजक अध्यापक विजय शर्मा ने बताया कि सरकार की मुहिम के अनुसार स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। प्राचार्य योगेश ने बताया कि इस तरह के आयोजन दिव्यांग बच्चों के लिए जरूरी हैं। इस अवसर पर डॉक्टर भूपेंद्र, फार्मासिस्ट संजय, बबली , अनिल कुमार, अवनीश, धर्मेंद्र, मुकेश कुमार, विजेंद्र शास्त्री मौजूद रहे। संवाद
फोटो 31- चिकित्सा शिविर में शामिल दिव्यांग। विज्ञप्ति