फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जांच अभियान चलाया, संदिग्धों से की पूछताछ

Mon, 04 Aug 2025 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
फोटो 32 बस स्टैंड में युवक से पूछताछ करती पुलिस टीम। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला पुलिस ने सोमवार को शहर की वाल्मीकि बस्ती, बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य शहर में हिंसक वारदातों पर लगाम लगाना, संदिग्ध लोगों की पहचान करना और नशीले पदार्थों की बिक्री व सेवन पर रोक लगाना रहा।
विज्ञापन

जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) अर्श वर्मा के मार्गदर्शन में दादरी सिटी पुलिस थाना प्रबंधक सन्नी व सुरक्षा शाखा से एएसआई राहुल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने डाॅग स्क्वाड को साथ लेकर सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान टीम ने सभी जगहों का गहनता से निरीक्षण किया। टीम ने झुग्गी-झोपड़ियों व संदिग्ध स्थानों पर पहुंचकर गहनता से जांच की ताकि संदिग्ध लोगों की पहचान की जा सके और नशीले पदार्थ बेचने या तस्करी करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जा सके। अभियान के दौरान कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या पदार्थ नहीं मिला।
एसपी अर्श वर्मा ने बताया कि डाग स्क्वाड टीम के साथ शहर में वारदातों को रोकने व नागरिकों की सुरक्षा की दृष्टि से चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि वाल्मीकि बस्ती में सभी संदिग्ध स्थानों की जांच की गई।
विज्ञापन

आमजन 112 पर दें सूचना :
एसपी ने कहा कि शहर की सुरक्षा, हिंसक वारदातों व नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि उन्हें जिले में कहीं भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखाई देता है तो उसकी सूचना तुरंत डायल 112 या अपने नजदीकी पुलिस थाना व चौकी में दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें